14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिफेंस कॉरिडोर इंडस्ट्रियल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान यूपी में करोड़ों के निवेश की घोषणाएं

अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर इंडस्ट्रियल इन्वेस्टर्स समिट चल रही है जिसमें निर्मला सीतारमण, योगी आदित्यनाथ समेत तमाम वीआई आए हुए हैं।

2 min read
Google source verification
aligarh summit

aligarh summit

अलीगढ़। जिले के जीटी रोड स्थित होटल रॉयल रेजीडेंसी में डिफेंस कॉरिडोर इंडस्ट्रियल इन्वेस्टर्स समिट चल रही है। इस समिट में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं। इस दौरान समिट में प्रदेश में करोड़ों रुपए की घोषणाएं की गईं।

करोड़ों का होगा निवेश
एचएएल के सीएमडी ने 1200 करोड़ के निवेश की घोषणा की। वहीं एनकेयू के डायरेक्टर मनोज कुमार ने 900 करोड़ के इन्वेस्टमेंट की घोषणा करते हुए करीब 600 लोगों को रोजगार देने की बात कही। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सीएमडी ने कहा कि रक्षा मंत्रालय की नवरत्न कंपनी हैं। आगरा में दो साल में नया कार्यालय खोलेंगे। 40 करोड़ खर्च करेंगे। भेल ग़ाजिय़ाबाद में भी 200 करोड़ का निवेश करेंगे।

योगी बोले अलीगढ़ को नहीं मिला कोई मंच
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि 21 डिफेंस कॉरिडोर की महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी। इसको लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री के बाद जनता की रुचि जागी है। 16 माह में यूपी की परिस्थितियां कैसी रही हैं, ये किसी से छुपी नही हैं। लाल फीताशाही से कैसे उबरा जाए ये बड़ी चुनौती है। 7000 करोड़ के निवेश हुए हैं। एमएसएमई के सर्वाधिक उद्यम यूपी में हैं। ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा यहीं से होकर जाता है। अलीगढ़ की सिर्फ ताला ही नहीं, हार्डवेयर की दुनिया में पहचान है। पर इसे मंच कभी नहीं मिला।

आगरा से झांसी तक बनेगा एक्सप्रेसवे
इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से झांसी तक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वहां भी जमीन तय कर चुके हैं। अलीगढ़ में 263 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर चुके हैं। हर संभव उद्यमियों को सहयोग दें। हर निवेशक को सुरक्षा की गारंटी देंगे। रक्षा मंत्री से अनुरोध है कि नवंबर में होने वाले एयर शो यूपी में कराए जाएं। हम हर तरह की सुविधा देंगे।

ये बोलीं रक्षा मंत्री
इस मौके पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम यूपी के डिफेंस कॉरिडोर के लिए कटिबद्ध हैं। हर महीने कार्यक्रम रख रहे हैं। पीएम सबका साथ सबका विकास चाहते हैं, जिसे योगीजी पूरा कर रहे हैं। सिर्फ रक्षा नहीं, भारत निर्माण में सेना की अहम भूमिका है।