15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीसरा नोटिस उड़ाएगा इन शिक्षकों के होश, होगी बर्खास्तगी

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एक-एक हफ्ते के अंतराल पर फर्जी शिक्षकों को दो नोटिस जारी कर चुके हैं
2 min read
Google source verification
Primary ka master

Primary ka master

अलीगढ़। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बीएड की फर्जी डिग्री से शिक्षक बनने वालों पर अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। विभाग द्वारा एक-एक हफ्ते के अंतराल पर फर्जी शिक्षकों को दो नोटिस जारी कर चुके हैं, अब तीसरे नोटिस के बाद शिक्षकों को बर्खास्त करने की कार्रवाई की जानी है, लेकिन उससे पहले शासन ने इस बीच नोटिस जारी करने का नया प्रोफार्मा जारी कर दिया है। अब इस नए प्रोफार्मा में फर्जी शिक्षक का जिला, पद, नियुक्ति तिथि, पता, फर्जी दस्तावेज आदि का पूरा ब्योरा भरकर नोटिस दिया जाएंगे।

फर्जी शिक्षकों की सूची तैयार
डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी से बीएड की फर्जी डिग्री व मार्कशीट के नंबरों में हेरफेर कर तमाम अभ्यर्थियों ने शिक्षक की नौकरी पाई थी। एसआईटी की जांच में यह खुलासा हुआ। अलीगढ़ में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 84 फर्जी शिक्षकों की सूची तैयार की गई है। बीएसए धीरेंद्र कुमार ने बताया कि फर्जी शिक्षकों का वेतन पहले ही रोका जा चुका है। कारण बताओ नोटिस का नया प्रोफार्मा जारी हुआ है, उस पर फिर से नोटिस दिया जाएगा। ऐसा न होता तो दिसंबर के पहले हफ्ते में ही फर्जी शिक्षक बर्खास्त हो जाते।


तेज हुई धड़कनें
वहीं तीसरा नोटिस मिलने से पहले इन शिक्षकों की धड़कनें तेज हो चुकी हैं। शिक्षक परेशान हैं, समझ नहीं आ रहा है, कि जवाब क्या दें। दो नोटिसों के बाद इन शिक्षकों ने खूब हाथ पैर मारे, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। अब तीसरे नोटिस से पहले ये शिक्षक चाहते हैं, कुछ ऐसी जुगाड़ मिल जाए, जिससे कम से कम नौकरी तो बच जाए, या नौकरी बचाने के लिए कुछ समय मिल जाए। बीएसए धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ने नए प्रोफार्मा पर जल्द ही इन शिक्षकों को नोटिस जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -

चार हेक्टयर जमीन से अटकी आगरा की उड़ान

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग