11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनाज व्यापारी से बदमाशों ने 50 लाख रुपए लूटे, बदमाश पुलिस गिरफ्त से दूर

थाना लोधा के करसुआ गांव के पास अनाज व्यापारी किशन लाल से 50 लाख की लूट की घटना हुई थी।

2 min read
Google source verification
Robbery

अलीगढ़। अनाज व्यापारी से 50 लाख की लूट के मामले में प्रयुक्त गाड़ी लावारिस हालत में मिली है। थाना खैर के सहरोई गांव में सफारी गाड़ी मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पीड़ित व्यापारी को गाड़ी पहचानने के लिए पुलिस ने बुलाया है। गुरुवार को देर शाम थाना लोधा के करसुआ गांव के पास अनाज व्यापारी किशन लाल से 50 लाख की लूट की घटना हुई थी।


दरअसल घटना शाम साढ़े छह बजे हुई थी लेकिन इसकी सूचना देर रात दस बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस के आला धिकारी किशन लाल की धनीपुर मंडी में आड़त की दुकान पर पहुंचे। घटना स्थल थाना लोधा के करसुआ ले गये। बताया जा रहा है कि अनाज व्यापारी किशन लाल खैर मंडी की तरफ से आ रहे थे। किसनलाल किसानों का धान खरीद कर दिल्ली की नरेला मंडी में बेचते हैं। वहां से पेमेंट लेकर आते हैं। वे दिल्ली में किसानों से खरीदे गये अनाज को बेचने गये थे। खैर रोड से वापस लौटते समय बदमाशों ने घेर लिया। किशन लाल बोलेरों गाड़ी में ड्राइवर के साथ थे। वहीं उनके पास 50 लाख रुपयों से भरा बैग भी था।


बताया जा रहा है कि सफारी सवार चार बदमाशों ने बोलरो गाड़ी को ओवर टेक कर के रोक लिया। बोलेरो गाड़ी झाड़ियों के बीच रोकी गई और तीन बदमाश बुलेरो गाड़ी में घुस गये। किशनलाल को पिस्टल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दे दिया। वहीं किशन लाल ने बिना विरोध किये नोटों से भरा बैग ले जाने दिया पिस्टल दिखाने पर किशन लाल ने कोई विरोध नहीं दिखाया। बैग में 42 लाख रुपए थे तो वहीं आठ लाख रुपए जेब में रखने की बात बताई जा रही है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद किशन लाल व ड्राइवर को बंधक बना कर गाड़ी में डाल दिया। बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। ग्रामीणों की मदद से किशन लाल बंधन मुक्त हुए। और धनीपुर मंडी अपनी दुकान पहुंचे। दुकान पहुंच कर लोगों को घटना की जानकारी दी, और पुलिस को भी बताया, मौके पर पीड़ित के पास पुलिस धनीपुर मंडी पहुंची। और फिर पीड़ित को लोधा थाना क्षेत्र ले गये जहां किशन लाल से लूट की घटना हुई। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। वहीं मंडी में इस घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं लूट की घटना में प्रयुक्त गाड़ी सफारी लावारिस हालत में बरामद हुई है।

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग