जेल में कार्य
काजल धीरज ने बताया किए उनकी संस्था द्वारा विगत वर्ष सामाजिक कार्यों के अंतर्गत सैनिकों के लिए घर से बनी राखियों का रक्षाबंधन पर प्रेषण, राष्ट्रीय भावना हेतु क्लब सदस्यायों को दिल्ली संसद भवन भ्रमण व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मुलाकात की। प्रथम बार अलीगढ़ जेल में सैनेटरी पैड वैंडिंग मशीन व पैड डेस्ट्रॉय मशीन लगाई गई। भारतीय संस्कृति के परिचायक रक्षाबंधन, दीपावली, होली, लोहड़ी, जन्माष्टमी, क्रिसमस डे, टीचर्स डे, नवरात्रों आदि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।