ज्वालापुरी गली नम्बर छह में रमेश चन्द्र का दो मंजिला मकान है। जिसके नीचे डाइकास्टिंग की फैक्ट्री है और ऊपरी मंजिल पर निवास स्थान है। बुधवार को भी हर रोज की तरह फैक्ट्री में काम चल रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री में रखा एक गैस सिलेंडर लीक करने लगा, जिसे फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी उसे ठीक करने में लग गए लेकिन गैस सिलेंडर की ठीक करते-करते पिन टूट गई और गैस का फुब्बारा बन गया और अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।