ये बोले निदेशक
फोरम फॉर मुस्लिम स्टडीज एण्ड एनालिसिस के निदेशक डॉ. जसीम मोहम्मद ने कहा कि थॉमसन रिपोर्ट ने भारत को महिलाओं के लिए सर्वधा खतरनाक देश घोषित किया है, परन्तु यह सत्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया ने थॉमसन रिर्पोट को इस प्रकार दर्शाया है, जैसे प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में महिलाओं की दशा खराब हो गई हो और उन्हें खतरा हो। इसमें कोई शक नहीं है कि थॉमसन रिपोर्ट ने भारत को महिलाओं के लिए खतरनाक घोषित किया है और अफगानिस्तान, सीरिया, सोमालिया और सऊदी अरब से भी खतरनाक घोषित किया है परन्तु यह भ्रामक है। डॉ. जसीम मोहम्मद ने कहा कि थॉमसन रोटर्स ने केवल 550 लोगों का ऑन लाईन सर्वे किया, जिसमें केवल 548 ने अपना मत दिया। उन्होंने कहा कि भारत की आबादी 1.3 अरब है और इतने छोटे सर्वे से कैसे भारत में महिलाओं की स्थिति का सही आंकलन किया जा सकता है?