8 जनवरी, 1877 को रखी थी आधारशिला
उल्लेखनीय है कि स्ट्रेची हॉल की आधारशिला 8 जनवरी, 1877 को लॉर्ड लिटिन ने रखी थी। उस अवसर पर नवाब लुत्फ अली खां ऑफ छतारी तथा राजा बाकर अली खां ऑफ पंड्रावल ने लार्ड लिटिन को प्रशस्ति पत्र प्रस्तुत किया था। इस बात को 140 साल हो गए हैं। तारीख वही है। बदला है तो ईसवी सन और अतिथि। इसी सम्बन्ध में इन दोनों विभूतियों के परिजनों नवाब इब्ने सईद खां ऑफ छतारी (सहकुलाधिपति अमुवि) तथा नवाब एसएम रजा अली खान आऑफ पंड्रावल को उद्घाटन समारोह में सम्मानित किया जायेगा। उद्घाटन भाषण एनसीपीयूएल नई दिल्ली के निदेशक प्रो. इरतदा करीम प्रस्तुत करेंगे। प्रोफेसर शमीम हनफी मुख्य भाषण प्रस्तुत करेंगे। अमुवि कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर अध्यक्षीय भाषण देंगे। यूजीसीएचआरडी सेंटर के निदेशक प्रो. अब्दुर रहीम किदवई विषय परिचय प्रस्तुत करेंगे। उर्दू अकादमी के निदेशक डॉ. राहत अबरार स्वागत भाषण प्रस्तुत करेंगे।