3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभर के एनसीसी कैडेट्स को जल्द संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एनसीसी में रह चुके हैं इसलिए उनकी इसमें काफी रुचि है। उनकी वजह से एनसीसी की एक्टिविटी और तेज चलने लगी है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 20 Jun 2018, 5:53 PM IST

NCC

NCC

अलीगढ़। एनसीसी इस साल दो लाख कैडेट्स की भर्ती करने जा रहा है। इस बारे में एनसीसी के ग्रुप कमांडेंट संजय खन्ना ने बताया कि हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे एनसीसी में आएं। उन्होंने कहा कि देशभर में करीब तेरह लाख बच्चों को अभी ट्रेंड किया जा रहा है, ऐसे में अन्य दो लाख छात्रों को एनसीसी से जोड़ना कोई बड़ी बात नहीं है।

Must Read - महिला को थाने में बुलाकर एसओ बोले, मैं रखूंगा तुम्हें अपने साथ और पति से उसका तलाक करवा दिया...

प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं एनसीसी कैडेट्स
ग्रुप कमांडेंट संजय खन्ना ने बताया कि बेसिक मिलेट्री ट्रेनिंग पहले भी वही थी आज भी वैसी हैं। लेकिन अब फायरिंग के लिए नए हथियार आने लगे हैं जिससे हमारे बच्चे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एनसीसी में रह चुके हैं इसलिए उनकी इसमें काफी रुचि है। उनकी वजह से एनसीसी की एक्टिविटी और तेज चलने लगी है।

पत्थरबाजी रोकने में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका नहीं
कश्मीर में पत्थरबाजी करने वाले लोगों पर उन्होंने कहा कि पत्थरबाजों को रोकने के लिए एनसीसी के बच्चे अपना योगदान नहीं दे सकते क्योंकि उनकी ट्रेनिंग अलग तरह की होती है। दंगे को कंट्रोल करने के लिए आर्मी, सीआरपीएफ व बीएसफ आदि की भूमिका होती है। उसमें एनसीसी कैडेट्स की कोई भूमिका नहीं है।

पीएम मोदी जल्द करेंगे संबोधित
वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि उनकी वजह से अब हमारी चीजें आसान हो गई हैं। उन्होंने बताया कि अभी डेट नहीं मिली है, लेकिन जून या जुलाई के महीने वे देशभर के एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करेंगे। उनका मानना है कि जब वे खुद बच्चों को बताएंगे कि वे खुद एनसीसी कैडेट रह चुके हैं तो निश्चित रूप से एनसीसी कैडेट्स के उत्साह में इजाफा होगा।