31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलीगढ़ मर्डर केस: राहुल और प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर जताई संवेदना, जानिए क्या कहा!

ट्वीट करते हुए प्रियंका ने लिखा है, अलीगढ़ की मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय और जघन्य घटना ने हिलाकर रख दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 7 Jun 2019, 1:58 PM IST

Rahul Priyanka

Rahul Priyanka

अलीगढ़। टप्पल में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या (Aligarh murder Case) के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी भावनाओं को शेयर किया है। ट्वीट करते हुए प्रियंका ने लिखा है, अलीगढ़ की मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय और जघन्य घटना ने हिलाकर रख दिया है। हम ये कैसा समाज बना रहे हैं? बच्ची के माता-पिता पर क्या गुजर रही है ये सोचकर दिल दहल जाता है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ये है राहुल का ट्वीट
वहीं राहुल गांधी ने लिखा है, बच्ची की वीभत्स हत्या से पूरा उत्तर प्रदेश दुखी और परेशान है। कोई भी शख्स एक मासूम बच्चे के साथ इतना क्रूर व्यवहार कैसे कर सकता है। बच्ची को न्याय दिलाने के लिए पुलिस को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।

ये है मामला
दरअसल 30 मई को अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव में एक बच्ची खेलते हुए लापता हो गई थी। 2 जून को बच्ची की लाश कूड़े के ढेर में मिली। शव को कुत्तों का झुंड नोंच रहा था। तेज दुर्गंध आ रही थी। बच्ची की आंखें बाहर निकली हुई थीं और हाथ शरीर से अलग पड़ा था। मासूम की बरामदगी में हुई देरी की वजह से उसके परिजनों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद 4 जून को पुलिस ने जाहिद और असलम नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बच्ची के शव को देखकर पहली बार में लगा कि उसके साथ दरिंदगी हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची कें साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि महज पांच हजार रुपए के विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। हत्यारोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई प्रस्तावित है।