26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टॉफी का लालच देकर बुजुर्ग ने घर में बुलाई मंदबुद्धि बालिका, फिर की शर्मनाक हरकत..

घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जमालपुर इलाके की है।

2 min read
Google source verification
 Misdeed with minor

Misdeed with minor

अलीगढ़। थाना सिविल लाइन इलाके में स्थित एक रिटायर्ड स्टेशन मास्टर ने 10 वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची को घर में बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची ने घर मे रिटायर्ड स्टेशन मास्टर की करतूत बताई। रिटायर्ड स्टेशन मास्टर की इस हरकत पर गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिटायर्ड स्टेशन मास्टर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

यहां का है मामला
घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जमालपुर इलाके की है। सिविल लाइन इलाके में बेटी के घर में रह रहे एएन खान पोरा (हाथरस) में स्टेशन मास्टर के पद से 2004 में रिटायर हुए थे, तब से यहीं रहते हैं। घर में अकेले ही रहते हैं। आरोप है कि उन्होंने मुहल्ले की 10 साल की एक बच्ची को टॉफी देकर घर में बुला लिया और बच्ची संग दुष्कर्म किया। काफी देर बाद पीड़िता उसके चंगुल से निकल सकी और रोती हुई अपने घर पहुंची। जहां उसने अपनी मां को इशारों में ही दुष्कर्म होने की जानकारी दे दी। मां ने यह बात अपने पड़ोसियों व भाई को बताई। कुछ ही देर में सभी लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपित को पकड़ लिया। इसी बीच दुष्कर्म व हंगामे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपित को पब्लिक के कब्जे से लेकर बचाया।


दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस के अनुसार पीड़िता के मामा की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है, जबकि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं IPC 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी क्राइम आशुतोष ने बताया कि रिटायर्ड स्टेशन मास्टर ने 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और रिटायर्ड रेलवे कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।