18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Aligarh / Rinku Singh: अलीगढ़ में घर-घर गैंस सिलेंडर पहुंचाने वाले के बेटे हैं रिंकू, 5 बॉल पर छक्के जड़ बन गए IPL के हीरो

Rinku Singh: अलीगढ़ में घर-घर गैंस सिलेंडर पहुंचाने वाले के बेटे हैं रिंकू, 5 बॉल पर छक्के जड़ बन गए IPL के हीरो

Rinku Singh: रिंकू सिंह आईपीएल के पहले क्रिकेटर बन गए, जिन्होंने आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाए हैं। रिंकू यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 9 Apr 2023, 10:20 PM IST

rinku_singh_1.jpg

रिंकू सिंह आखिरी 5 गेंद पर 5 छक्के जड़े।

रविवार शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह आखिरी ओवर में क्रीज पर थे। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में कोलकाता को आखिरी ओवर में 29 रन की जरूरत थी। KKR के खेमे में मायूसी थी लेकिन रिंकू सिंह ने एक के बाद एक लगातार पांच सिक्स लगाए और KKR को जीत दिला दी।

दुनिया कर रही रिंकू को सलाम

रिंकू सिंह के इस कारनामे के बाद देश ही नहीं विदेश से भी खेलप्रेमी और बड़े-बड़े खिलाड़ी सोशल मीडिया पर उनको बधाई दे रहे हैं। रिंकू सिंह की इस पारी ने उनको आईपीएल के बड़े स्टार्स में शामिल कर दिया है। रिंकू सिंह को आज दुनिया सलाम कर रही है लेकिन अलीगढ़ के इस लड़के की यहां तक पहुंचने की कहानी बहुत संघर्षों से भरी है। जिस गरीबी से निकलकर उन्होंने नाम बनाया है, वो काबिल-ए-तारीफ है।

अंडर-16 के लिए ट्रायल से दो बार हुए थे बाहर

रिंकू सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं। रिंकू गरीब परिवार से आते हैं। उनके पिता एक गैस सिलेंडर वेंडर थे। रिंकू के चार बड़े भाई हैं। जिनमें एक भाई ऑटो चलाता था तो दूसरे भी मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करते थे। रिंकू सिंह के मन में जब क्रिकेटर बनने का ख्याल आया तो पिता ने परिवार की हालत का हलावा देते हुए खूब सुनाई। यहां तक कि मार भी पड़ी। रिंकू अच्छा खेलते थे। दो बार अंडर-16 के लिए ट्रायल दिया लेकिन दोनों बार पहले राउंड में बाहर हो गए।

2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को 80 लाख रुपए में खरीदा था। IMAGE CREDIT: Social Media

मोहम्मद जीशान ने रिंकू की मद्द की

ऐसे में अलीगढ़ के मोहम्मद जीशान उनकी मदद के लिए आगे आए। इसके बाद रिंकू सिंह को शुरुआती दिनों में अलीगढ़ के ही मसूद अमीन से कोचिंग मिलने लगी। रिंकू के शुरुआती कैरियर में अमीन ने उसकी आर्थिक सहयोग किया। इसके साथ ही महुआ खेड़ा अकादमी के संरक्षक अर्जुन सिंह फकीरा ने भी आर्थिक सहयोग के साथ खेल कूद के समान खरीदने में की। जिन्होंने खेल उपकरण खरीदने से लेकर स्थानीय क्लब चुनने और अकादमी की सुविधाएं दिलाने तक पूरी मदद की।

80 लाख रुपए की नीलामी में बिके रिंकू

रिंकू सिंह को साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। परिणाम तुरंत नहीं मिला लेकिन आज करीब 5 साल बाद उनका नाम हर किसी की जुबां पर है। उन्होंने जो कर दिखाया उसके बाद वो सुपरस्टार बन गया।

16 साल की उम्र में लिस्ट A क्रिकेट में बनाई जगह

रिंकू घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। वह लेफ्ट हैंड बैट्समैंन हैं और ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 लेवल पर उत्तर प्रदेश प्रतिनिधित्व किया। 2014 में 16 साल की छोटी उम्र में यूपी के लिए अपनी लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की और उस मैच में 83 रन बनाए।