
ढाई साल की बच्ची की हत्या के सातवें दिन टप्पल में क्या हुआ, पढ़िए पूरी जानकारी
अलीगढ़। अलीगढ़ के कस्बा टप्पल में ढाई वर्ष की मासूम की निर्ममतापूर्वक की गई हत्या से देश भर में गुस्सा है। बच्ची की नृशंस हत्या के बाद टप्पल में हालात तनावपूर्ण बने गए। हालांकि पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोशल मीडिया पर बच्ची के लिए न्याय की मुहिम चल रही है। इसी मुहिम में ‘टप्पल चलो’ का आह्वान किया गया। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अलीगढ़ की सीमाएं सील कर दीं। इसके बाद भी सैकड़ों लोग पहुंच गए। अलीगढ़- पलवल मार्ग के साथ यमुना एक्सप्रेस वे जाम कर दिया। ये लोग खुद को हिन्दूवादी बता रहे थे। पुलिस, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती के बाद भी जाम लग गया। लोग मांग कर रहे थे कि हत्यारोपियों को फांसी की सजा दी जाए।
साध्वी प्राची को रोका, पांच लोग हिरासत में
प्रशासन ने अलीगढ में निषेधाज्ञा लगा रखी है। इसके बाद भी सैकड़ों की संख्या में लोग टप्पल पहुंच गए। पुलिस ने पांच हिन्दूवादियों को हिरासत में ले लिया। अलीगढ़ सीमा में घुसने का प्रयास कर रहीं साध्वी प्राची को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल पर रोक लिया। उन्हें वहीं से वापस कर दिया गया। टप्पल जा रहे हिन्दू मंच के कार्यकर्ताओं को जलालपुर पुलिस चौकी के पास रोक दिया गया।
पुलिस ने वाहनों को रोका
आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर टप्पल में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। हिन्दूवादियों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में आरएएफ, पीएसी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जाम लगा रहे हिन्दूवादियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने बाद में दोनों मार्ग चालू करा दिए। जिन वाहनों में सिर्फ पुरुष थे, उन्हें रोके रखा। पुलिस को अंदेशा था कि कहीं ये विरोध प्रदर्शन में न जा रहे हों।
अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। डीएम खुद पीड़ित परिवार के सदस्यों से करीब एक घंटा तक मिले। अफवाह फैलाने वालों पर पैन नजर रखी जा रही है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने साफ कहा है कि अगर कोई अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
यह भी पढ़ें- टप्पल में हालात तनावपूर्ण, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, साध्वी प्राची को रास्ते से लौटाया
घटनाक्रम
30 मई को सुबह साढ़े आठ बजे मासूम घर के बाहर खेलते समय गायब।
31 मई को टप्पल थाने में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की।
02 जून को सुबह सात बजे घर से चंद कदम दूर कूड़े के ढेर में शव पड़ा मिला।
- नौ बजे थाने के बाहर सड़क पर शव रखकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने लगाया जाम।
-11 बजे एसएसपी, सांसद, खैर विधायक पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
- दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा बालिका का शव।
- शाम पांच बजे पोस्टमार्टम।
- सात बजे गांव में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार।
- देर रात लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर टप्पल को किया लाइन हाजिर।
3 जून को दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन।
4 जून को आरोपित जाहिद व असलम की गिरफ्तारी।
- सासंद व खैर विधायक ने ग्रामीणों को जूस पिलाकर धरना खत्म कराया।
5 जून को दोनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेजा।
6 जून को सोशल मीडिया पर छाया टप्पल प्रकरण।
- देर रात एसएसपी ने तत्कालीन इंस्पेक्टर टप्पल, तीन दारोगा व एक सिपाही निलंबित किया।
7 जून को एसआइटी जांच के साथ आरोपितों पर एनएसए व पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की घोषणा।
- देशभर में सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं ने जोर पकड़ा।
8 जून को दो अन्य हत्यारोपी जाहिद की पत्नी शगुफ्ता और जाहिद का भाई मेंहदी हसन गिरफ्तार।
9 जून को ‘टप्पल चलो’ आह्वान के बाद पुलिस ने अलीगढ़ की सीमाएं सील कीं।
-टप्पल में हत्यारोपियों को फांसी की मांग को लेकर अलीगढ़-पलवल मार्ग और यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लगाया।
-पुलिस ने साध्वी प्राची को जेवर से लौटा दिया। अलीगढ़ में नहीं घुसने दिया। महापंचायत नहीं हो सकी।
Published on:
09 Jun 2019 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
