1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूम की हत्या के बाद टप्पल में तनाव बढ़ा, हिंदूवादियों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर लगाया जाम

अफवाह फैलाने वालों पर पैन नजर रखी जा रही है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने साफ कहा है कि अगर कोई अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 9 Jun 2019, 4:47 PM IST

Tappal

मासूम की हत्या के बाद टप्पल में तनाव बढ़ा, हिंदूवादियों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर लगाया जाम

अलीगढ़। टप्पल में ढाई वर्ष की मासूम के साथ हुई हैवानियत से देश भर में गुस्सा है। बच्ची की नृशंस हत्या के बाद टप्पल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हालांकि पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोशल मीडिया पर बच्ची के लिए न्याय की मुहिम चल रही है। इसी मुहिम में टप्पल चलो का आह्वान किया जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। तनाव को देखते हुए बजार भी बन्द रहा।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में बच्ची की हत्याः FSL रिपोर्ट तय करेगी हत्यारोपियों को फांसी हो या उम्रकैद, देखें वीडियो

हिंदूवादियों ने लगाया जाम

आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर जेवर में लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हिंदूवादियों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में आरएएफ, पीएसी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जाम लगा रहे हिंदूवादियों को खदेड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ टप्पल जा रहे हिंदू मंच के कार्यकर्ताओं को जलालपुर पुलिस चौकी के पास रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें- टप्पल में हालात तनावपूर्ण, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, साध्वी प्राची को रास्ते से लौटाया

अफवाह फैलाई तो खैर नहीं

वहीं जिधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। डीएम खुद पीड़ित परिवार के सदस्यों से करीब एक घंटा तक मिले। अफवाह फैलाने वालों पर पैन नजर रखी जा रही है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने साफ कहा है कि अगर कोई अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।