31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टप्पल में हालात तनावपूर्ण, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, साध्वी प्राची को रास्ते से लौटाया

टप्पल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कई जगहों पर पुलिस को लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ना पड़ा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 9 Jun 2019, 2:22 PM IST

Tappal

टप्पल में हालात तनावपूर्ण, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, साध्वी प्राची को रास्ते से लौटाया

अलीगढ़। टप्पल में पुलिस ने बेवजह घूमते और हंगामा करते हुए पांच युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं बच्ची के घर पर नारेबाजी करते हुए कुछ युवकों को रोकने पर सीओ से धक्का-मुक्की का मामला भी सामने आया है। हालांकि बाद में नेताओं ने आकर बीच बचाव किया। कई जगहों पर पुलिस को लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ना पड़ा।

साध्वी प्राची को वापस भेजा

बता दें इलाके में पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी चल रही है। इस बीच कई जगहों पर पुलिस ने लोगों को घरों की छत से नीचे उतारा। इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। वहीं खबर यह भी मिल रही है कि साध्वी प्राची टप्पल आ रही थीं, लेकिन उन्हें जेवर से वापस भेज दिया गया।

सड़कों पर उतरे लोग

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इन दिनों टप्पल में ढाई साल की मासूम की मौत की खबर देश भर में आक्रोश है। इस जघन्य हत्याकांड ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। मामले का खुलासा होने के बाद बच्ची को न्याय दिलाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। देशभर में जगह-जगह कैंडल मार्च और आरोपियों के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किए जा रहे हैं।

खुफिया एजेंसियां सतर्क
इसी क्रम में शनिवार तड़के सैकड़ों युवाओं ने आरोपियों के पुलते लेकर टप्पल में एक विरोध मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद युवाओं ने टप्पल थाने का घेराव किया व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर हालात को मद्देनजर रखते हुए इलाके में फोर्स बढ़ा दी गई है। टप्पल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है और इलाके में खुफिया एजेंसियों ने डेरा डाल लिया है।