
Chaal Gazab Hai
अलीगढ़। ये वीडियो है शिवम रॉय प्रभाकर का। शिवम का जन्म उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव सुजानपुर में हुआ था । अलीगढ़ निवासी शिवम रॉय प्रभाकर के पिताजी एक अध्यापक हैं, जो उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में कार्यरत हैं। जिस कारण उनका बचपन लगभग एटा में ही बीता।
एजुकेशन
शिवम रॉय प्रभाकर ने अपने दसवीं की परीक्षा में 95.4% अंक प्राप्त कर प्रदेश में 9वां तथा जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 12वीं की परीक्षा देकर मुम्बई चले जाने की वजह से उनकी एजुकेशन में समस्याएं आयीं जिसकी वजह से वह इग्नू (इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी) से दूरस्थ शिक्षा (डिस्टेंस स्टडी ) प्रणाली के तहत स्टडी कर रहे हैं।
एक्टिंग कैरियर
शिवम रॉय प्रभाकर बचपन से एक्टिंग के शौक़ीन थे और स्कूल स्टेज के माध्यम से वह अपनी एक्टिंग की कला से जुड़े रहे। स्कूल स्टेज के बाहर उन्होंने अपनी एक्टिंग रामलीला स्टेज पर दिखाई, जहा उन्होंने लक्ष्मण का रोल किया था, उस समय उनकी आयु मात्र 11 वर्ष थी।
रामलीला स्टेज
शिवम रॉय प्रभाकर ने अपने एक्टर होने का प्रूफ मात्र 11 वर्ष की आयु में ही दे दिया था जब उन्होंने इस आयु में रामलीला में भगवान श्री लक्ष्मण का रोल किया और उनके इस रोल को सभी ने बेहद सराहा।
एक्टिंग कैरियर
रामलीला में लक्ष्मण का रोल करने लोगो से उनको हौसला मिला और उन्होंने आगे एक्टिंग को जारी रखा और उन्होंने अलीगढ़ रहकर दिल्ली में एक ड्रामा ग्रुप जॉइन किया जहां से उन्होंने एक्टिंग प्लेज़ करके एक्टिंग की बारीकियों को सीख और थेटर करना स्टार्ट किया।
ये भी पढ़ें - “सुपरस्टार ऑफ द ईयर” ये तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल
मुम्बई का सफर
कुछ वर्ष बाद 12वीं की परीक्षा देकर मुम्बई चले गए, जहां उनके एक मित्र मोहम्मद अली शाह की सहायता से उनके रहने का बंदोवस्त अंधेरी से 110किलोमीटर दूर बोइसर में हुआ। वह बोइसर से डेली अंधेरी लोकल ट्रेन्स से जाया करते थे और फ़िल्म प्रोडूक्शन्स में जाकर ऑडिशन दिया करते थे। उन दिनों सलमान खान की फ़िल्म बजरंगी भाईजान का पोस्ट प्रोडक्शन लगभग कम्पलीट हो चुका था और शिवम रॉय प्रभाकर प्रोडकशन हाउस गए तो उन्हें उस फिल्म के लिए एक ऑनलाइन अतिरिक्त वर्क दिया गया और वह टीम का हिस्सा बने।
इस तरह मिला मौका
कुछ समय बाद उनकी मुलाकात एक्टर, प्रोड्यूसर राजू रहिकवार से हुई, जिन्होंने सुपर नानी समेत कई कई फिल्मों में काम किया, राजू रहिकवार उन दिनों अपनी फिल्म "आमिर सलमान शाहरुख" के पोस्ट प्रोडक्शन पर वर्क कर रहे थे, शिवम रॉय प्रभाकर इस फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में ऑनलाइन अतिरिक्त सहायता की और फ़िल्म का हिस्सा बने। आमिर सलमान शाहरुख फ़िल्म के ट्रेलर को एक्टर सलमान खान ने खुद अपने ट्विटर पर ट्वीट कर प्रमोशन किया। उसके बाद शिवम ने "द स्ट्रांग फेथ" नामक फ़िल्म का स्क्रीनप्ले किया जोकि एक उच्च स्तर पर स्क्रीन्ड हुई। साथ ही एक फिल्म "कराटे कवच" में बतौर मुख्य अभिनेता काम किया है जिसका पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है और फ़िल्म सेंसर सर्टिफिकेट मिलते ही रिलीस होगी।
मिला पहला मौका
देवनारायण प्रोडक्शन बैनर के तले "ज़ी म्यूजिक कंपनी" के साथ मिलकर एक एल्बम के लिए ऑडिशन चल रहा था, जहां 150 एक्टर्स में से देवनारायण प्रोडक्शन के डायरेक्टर सागर जोशी ने शिवम रॉय प्रभाकर को सेलेक्ट किया, और जिसमे उनके साथ अभिनेत्री जन्नत ज़ुबैर रहमानी को लिया गया। एल्बम सांग को सिंगर पवनी पांडेय और प्रिंस यादव ने गाया हुआ है, पवनी पांडेय ने शाहरुख खान की फ़िल्म रईस में 'लैला ओ लैला' सांग गाया हुआ है। एल्बम सांग देवनारायण प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूसर लक्ष्मण सिंह राजपूत द्वारा बनाया गया है जिसके डायरेक्टर सागर जोशी हैं व लाइन प्रोड्यूसर विनय आदित्य रॉय हैं। शिवम रॉय प्रभाकर का यह एल्बम सांग 27 मई को ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीस किया गया हैं जो कि दर्शकों द्वारा बेहद सराहा गया है, जिसके 8 millions व्यूज हो चुके हैं।
Published on:
26 Jun 2019, 8:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.