1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलीगढ़ ​हत्याकांड: ढाई साल की मासूम की निर्मम हत्या को लेकर एसआईटी ने खोला बड़ा राज

हत्यारोपी ने अपने घर में फ्रिज में रखा था बच्ची का शव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 8 Jun 2019, 4:52 PM IST

Aligarh Murder Case

Aligarh Murder Case

अलीगढ़। ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी सक्रिय हो गई है। मौका मुआयना में पाया गया है कि हत्यारोपी जाहिद के घर में फ्रिज एकदम साफ सुथरा मिला है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्ची की हत्या करने के बाद शव को फ्रिज में रखा गया। इस बीच अलीगढ़ बार एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि कोई भी वकील इस मामले के हत्यारोपियों का मुकदमा नहीं लड़ेगा।

ये था मामला
अलीगढ़ के टप्पल कस्बा के रहने वाले बनवारी लाल शर्मा की ढाई साल की बेटी 30 मई, 2019 को अचनक गायब हो गई थी। दो जून, 2019 को उसका शव हत्यारोपी जाहिद के घर के पास कूड़े के ढेर में मिला था। पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सात जून को जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और बॉलीवुड के हस्तियों ने इश मामले पर ट्वीट करना शुरू किया तो मामला राष्ट्रीय हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि को सफाई देनी पड़ी। इसके साथ ही बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट वायरल हो गई। इसके अनुसार बच्ची की आंखें, किडनी, जननांग गायब थे। हाथ-पैर काट दिए गए थे। एक हाथ को जड़ से उखाड़ लिया गया था। उधारी के रुपये मांगने को जाहिद ने अपना अपमान माना और इसका बदल बच्ची की दर्दनाक हत्या करके लिया।

दो और आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 4 जून को जाहिद और असलम को गिरफ्तार कर लिया था। दबाव के बाद आठ जून को दो अन्य आरोपियों मेंहदी हसन और जाहिद की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों ने हत्या में मदद की थी। जाहिद की पत्नी के दुपट्टे से शव को ढका गया था। जिस दिन शिव मिला था, उस दिन मेंहदी हसन की पिटाई गई थी। वह मौके से भाग गया था। उसने कहा था कि जो करना है कर लो। जाहिद की पत्नी और मेंहदी हसन से पूछताछ की जा रही है। मेंहदी हसन मुख्य हत्यारोपी जाहिद का भाई है।

ये है पूरा घटनाक्रम

-30 मई को सुबह साढ़े आठ बजे मासूम घर के बाहर खेलते समय गायब।

-31 मई को टप्पल थाने में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की।

-02 जून को सुबह सात बजे घर से चंद कदम दूर कूड़े के ढेर में शव पड़ा मिला।

- नौ बजे थाने के बाहर सड़क पर शव रखकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने लगाया जाम।

-11 बजे एसएसपी, सांसद, खैर विधायक पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

- दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा बालिका का शव।

- शाम पांच बजे पोस्टमार्टम।

- सात बजे गांव में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार।

- देर रात लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर टप्पल को किया लाइन हाजिर।

-03 जून को दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन।

-04 जून को आरोपित जाहिद व असलम की गिरफ्तारी।

- सासंद व खैर विधायक ने ग्रामीणों को जूस पिलाकर धरना खत्म कराया।

-05 जून को दोनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेजा।

-06 जून को सोशल मीडिया पर छाया टप्पल प्रकरण।

- देर रात एसएसपी ने तत्कालीन इंस्पेक्टर टप्पल, तीन दारोगा व एक सिपाही निलंबित किया।

-07 जून को एसआइटी जांच के साथ आरोपितों पर एनएसए व पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की घोषणा।

- देशभर में सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं ने जोर पकड़ा।
- 8 जून को दो अन्य हत्यारोपी पकड़े गए।