2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन के लिए मां-बाप की हत्या, पहले गोली मारी, फिर फरसे से काट डाला

कलयुगी बेटे ने पहले मां-बाप को मारी गोली, फिर आखिरी सांस तक फरसे से काटता रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 14 Apr 2018, 9:12 AM IST

डबल मर्डर

अलीगढ़। अतरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। जहां संपत्ति के लिए कलयुगी बेटे ने मां-बाप की निर्मम हत्या कर दी। उसने गेहूं के खेत में जाकर पहले अपने मां-बाप को गोली मारी और फिर धारदार हथियार से कई वार किए। इस वारदात को वहां मौजूद कई ग्रामीणों ने देखा, लेकिन कोई बुजुर्ग पति-पत्नी को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।


पहले मारी गोली, फिर फरसे से काटा
गांव ककेथल निवासी 65 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा अपनी पत्नी पुष्पा के साथ शुक्रवार दोपहर को खेत में गेहूं का लांक डलवा रहे थे। उसी वक्त उनका बड़ा बेटा जीतेंद्र ऊर्फ बंटी यहां पहुंच गया। मां-बाप और बेटे के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान जीतेंद्र ने पहले अपनी मां पुष्पा को गोली मारी। ये देख पिता वीरेंद्र उसकी तरफ भागे तो बंटी ने उनको भी गोली मार दी। इतने में भी बंटी का मन नहीं भरा तो उसने पिता पर धारदार हथियार से कई वार किए। घटना में मां-बाप की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद बंटी वहां से फरार हो गया।


मंजर देख ग्रामीणों का दहला दिल
वारदात के वक्त आसपास कई ग्रामीणों मौजूद थे, लेकिन कोई भी वीरेंद्र और उनकी पत्नी को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। खौफनाक मंजर देख लोगों को दिल दहल गया। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ मृतक दंपति के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


संपत्ति के लिए मां-बाप का कत्ल
एसपी ग्रामीण डॉ. यशवीर सिंह के अनुसार ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि बंटी ने संपत्ति के लिए अपने मां-बाप का कत्ल किया है। वीरेंद्र के पास 45 बीघा जमीन है। कस्बे में मकान भी है। उनके तीन बेटे हैं जीतेंद्र ऊर्फ बंटी, मोनू और सोनू। संपत्ति को लेकर इससे पहले बंटी का अपने मां-बाप से झगड़ा हो चुका था। लेकिन इस बार उसने दोनों की हत्या कर दी। मृतकों के अन्य दो बेटों ने आरोपी बंटी के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।