
सिरोही. आबूरोड में बुधवार शाम किसी शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष की कार फोरलेन पर ओर गांव के समीप ट्रक की चपेट में आ गई। हालांकि कार सवार सभी पदाधिकारी बाल-बाल बच गए, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने ट्रक चालक की धुनाई कर दी। जानकारी के अनुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्रसिंह चौहान, जिला प्रवक्ता रोहित खत्री किसी समारोह के लिए आबूरोड जा रहे थे।ओर के समीप ओवरटेक के चक्कर में कार एक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे टायर ब्रस्ट हो गया तथा कार डिवाइडर से टकरा गई।आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने इनको संभाला।पदाधिकारियों ने बताया कि हादसे में उन्हें कोई चोटें नहीं आई।
Published on:
14 Dec 2016 10:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
