26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: मंत्रीजी का ज्ञान कर देगा हैरान, बोले 1192 से 2004 तक रहा मोहम्मद गौरी का राज…

यूपी के कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह की संबोधन के दौरान फिसली जुबान, बोले 1192 से 2004 तक मोहम्मद गौरी ने राज किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 12 Jul 2018, 1:29 PM IST

SP Singh Baghel

SP Singh Baghel

अलीगढ़। कई बार राहुल गांधी की जुबान फिसलने पर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इस बार कुछ ऐसी ही गलती यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल कर बैठे। अहिल्या बाई होल्कर की 293वीं जयन्ती पर बतौर मुख्य अतिथि अलीगढ़ पहुंचे मंत्री अपने संबोधन के दौरान मोहम्मद गौरी के शासन की बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने का कि मोहम्मद गौरी 1192 से 2004 तक रहा। उसके बाद कुतुबुद्दीन ऐबक, फिर इल्तुतमिश, रजिया सुल्ताना फिर उनके दो तीन भाइयों ने राज किया। अपने संबोधन के दौरान वे लगातार कई नामों को गिनाते रहे लेकिन उन्हें अपनी भूल का एहसान नहीं हुआ। यूपी के कैबिनेट मंत्री का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

संघर्ष से मिलती है सत्ता
पशुधन, लघु सिंचाई व मत्स्य विभाग के मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कि जो जाति धर्म या वर्ग के लोग अपने पुरखों का सम्मान नहीं करते हैं, वे आगे नहीं बढ़ पाते। उन्होंने कहा कि इस तरह की जयंती मनाने से लोगों में जागृति आती है और जागृति से सोच बदलती है। सोच से संघर्ष करने की क्षमता पैदा होती है और संघर्ष से सत्ता मिलती है।

दिल्ली का सल्तनत काल था कट्टर
उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने उत्तर भारत के राजाओं से चौथ वसूल की और ऐसे पुरखों को हम याद करते हैं। उन्होंने कहा कि 12776 मंदिरों के जीर्णोद्धार हमारे पुरखों ने कराया था। अपने भाषण में उन्होंने जाति और धर्म पर जोर दिया। उन्होंने ये भी बताया कि देश में मंदिर कब से टूटने शुरू हुए। मंत्री ने कहा कि दिल्ली में सल्तनत काल शरीयत व कुरान शरीफ के अनुसार राज करता था, इसलिए वे कट्टर लोग थे।

Must Read - आरक्षण के समर्थन में बोले योगी के मंत्री, देखें वीडियो
Read it - आॅनर किलिंग की सूचना के कई दिनों बाद जागी पुलिस, कार्रवाई करने पहुंची तो गायब मिला युवती का शव