अलीगढ़। भाजपा नेता भाजपा पंडित विजय शर्मा के इकलौते बेटे नमन शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों मनीष पुत्र टीटू, लाल सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी उसरह और विक्रांत उर्फ विक्की पुत्र सुधीर निवासी इतवारपुर को गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी सागर उर्फ सन्नी पुत्र आकाश फिलहाल फरार है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने नमन समेत चार लड़कों की हत्या की योजना बनाई थी। नमन को सबसे आखिरी में मारना था, लेकिन इत्तेफाकन वो नजर में सबसे पहले आ गया।