महिलाएं भी शामिल
बुधवार को ईदगाह और रसलगंज क्षेत्र में महिलाएं और बच्चे सड़क पर निकल आए और विरोध जताया। खास बात यह है विरोध जताने आई महिलाएं में ऐसे भी शामिल थी, जिन्हें पता ही नहीं था, वह किस बात का विरोध कर रही हैं। बुधवार की सुबह ईदगाह क्षेत्र में महिलाएं और बच्चों के पहुंचने की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को मिली तो उनमें खलबली मच गई। आरएएफ समेत बड़ी तादात में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बेहद संयम तरीके से काम लिया ओर लोगों को आश्वासन देकर वापस कर दिया।