2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aligarh: बुर्का पहनकर युवक महिला के साथ कर रहा था अश्लील हरकतें, देखें वीडियो 

Aligarh Viral Video: अलीगढ़ में एक युवक बुर्का पहनकर महिला से मिलने पार्क में पंहुचा। वहां उसने महिला के साथ अश्लील हरकते की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 23 May 2025, 10:03 PM IST

Aligarh

Aligarh Obscene Act Viral Video: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिविल लेने इलाके के जवाहर पार्क में एक युवक बुर्का पहनकर महिला से मिलने पंहुचा। यहां पार्क में उसने महिला के साथ अश्लील हरकते करनी शुरू कर दी। पार्क में टहल रहे और बैठे आम लोग उनकी हरकतों से असहज महसूस करने लगे। लड़का खुलेआम महिला के साथ अश्लील हरकते कर रहा था।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इसी बीच पार्क में मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर इस घटना को कैद कर लिया। वो उसके पास गया और बोला क्या तरीका है ये ? ये क्या कर रहे हो ? यहां ये सब नहीं चलेगा। बुर्का उतरो। ये सब ड्रामा और नौटंकी यहां अलाउ नहीं है। इतना कहते ही लड़का बुर्का उतार देता है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Aligarh: सिविल लाइन का मामला

ये पूरा मामला अलीगढ़ के सिविल लाइन इलाके के जवाहर पार्क का है। युवक और उसके साथ महिला की पहचान नहीं हो पाई है। यहां आम लोग अक्सर अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमने और टहलने आते हैं। ऐसे में अश्लील हरकते करते हुए लोग परिवारवालों को असहज कर देते हैं।