5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राधिका गुप्ता की सिविल सेवा परीक्षा में 18 वीं रैंक, बोलीं- ‘लक्ष्य हासिल करने तक मत रुकिए’

सिविल सर्विस की तैयारी इंदौर में रहकर की एवं दिल्ली से परीक्षा दी......
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीराजपुर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 26 Sep 2021, 1:47 PM IST

new-project-2021-09-25t215737893_1632587346.jpg

Civil Services Examination

आलीराजपुर। शहर की बेटी राधिका प्रहलाद गुप्ता ने संघ लोकसेवा आयोग(यूपीएससी) परीक्षा 2020 में 18 वीं रैंक हासिल कर देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का गौरव प्राप्त किया है। राधिका गुप्ता के पिता प्रहलाद गुप्ता किराना के थोक व्यापारी हैं एवं माता चंदा गुप्ता एक गृहणी हैं। रधिका गुप्ता ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार को दिया है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य बनाकर कड़े परिश्रम से यह सफलता मिली है।

प्रथम प्रयास में इंडियन रेलवे सर्विस मिला

राधिका ने बताया कि आलीराजपुर में डॉनबास्को स्कूल से पढ़ाई करने के बाद इंदौर के जीएसआइटीएस कॉलेज में पढ़ाई की। वर्ष 2019 में सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बड़ौदा में इंडियन रेलवे पर्शनल सर्विस के पद पर रही। 2020 की सिविल सेवा परीक्षा में 18 वी रैंक मिली है। राधिका ने सिविल सर्विस की तैयारी इंदौर में रहकर की एवं दिल्ली से परीक्षा दी।

राधिका कहती हैं, भारतीय प्रशासनिक सेवा का चुनाव इसलिए किया, क्योंकि यहां कई सारे क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलता है। आप कई तरह से लोगों की मदद कर सकते हैं। इसलिए किसी अन्य सेवा के बारे में नहीं सोचा।