24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज में कोरोना का कहर जारी, मिले 395 नए केस, 450 हुए डिस्चार्ज

प्रयागराज में लगातार हो रहे कोरोना मरीजों के बढ़ोत्तरी को लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मरीजों केयर में जुटी है और लोगों को जागरूक कर रही है। मरीजों की संख्या हो रहे बढ़ोत्तरी को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है लेकिन केस थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में पाबंदियों के साथ ही नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके साथ ही ईलाज करने के बाद गुरुवार को 450 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 20 Jan 2022, 11:23 PM IST

प्रयागराज में कोरोना का कहर जारी, मिले 395 नए केस, 450 हुए डिस्चार्ज

प्रयागराज में कोरोना का कहर जारी, मिले 395 नए केस, 450 हुए डिस्चार्ज

प्रयागराज: एक तरह जहां विधानसभा चुनाव नजदीक है वहीं दूसरी ओर पूरे देश में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ पैर पसार रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना का कहर जारी है। ऐसे में प्रयागराज जिले में कोरोना मरीजों का धमाका लगातार हो रहा है। मंगलवार को माघ मेला समेत जिले में कुल 395 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं दूसरी ओर 450 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी किए गए हैं। लगातार कोरोना केस में बढ़ोत्तरी को लेकर जनपद में पाबंदी बढ़ाने के साथ ही धारा 144 भी लागू है लेकिन संक्रमण की रफ्तार घट नहीं रही है। जिले में अगर इसी तरह से कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या है तो लॉकडाउन लगने का आसार तेज हो जाएगी। जिले में कोरोना मरीजों के भर्ती के लिए अस्पताल में व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कोरोना के कुल एक्टिव केस लगभग 4 हजार तक पहुंच गया है।

लगातार हो रहा कोरोना मरीजों में इजाफा

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ एके तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में लगातार कोरोना मरीजों में इजाफा हो रहा है। जिले में लगातार जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। एक दिन में लगभग 8 हजार से अधिक लोगों की जांच हुई है, जिसमें से 395 नए केस सामने आए हैं। जिले में जांच की दायरा और तेज हो गई है। कोरोना से लड़ाई सभी को मिलकर लड़ना होगा।

धारा 144 के साथ बढ़ गई पाबंदियां

जिले में हो रहे लगातार कोरोना मरीजों में बढ़ोत्तरी को लेकर जिलाधिकारी ने धारा 144 लागू कर दिया है। इसके साथ ही नए गाइडलाइन भी जारी कर दिया है। बाजारों में साप्ताहिक बंदी के साथ ही कंट्रोमेन्ट जोन में और सख्ती कर दी गई। स्कूल और कॉलेज में ऑफलाइन पढ़ाई का आदेश दिया है। इसके साथ रेस्टोरेंट, मॉल में 50 फीसदी कर्मचारी कार्य करने का आदेश दिया है। बाजार और चौक चौराहों पर भीड़ लगाने पर रोक लगा दी गई है।

लापरवाही पड़ेगी भारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नानक सरन ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद के लोगों द्वारा किये गए लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसीलिए सभी को माक्स निश्चित रूप से लगाना है। घर से बिना किसी काम के न निकले, अगर बहुत जरूरी काम हो तो तभी बाजार आये। इसके साथ ही कोरोना के प्रति लड़ने की लड़ाई में एक साथ हो और प्रतिदिन सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें। किसी भी काम को करने से पहले हाथ को साफ करें और खाना से पहले हैंड वॉश और सेनेटाइजेशन जरूर से जरूर करें।

अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति बेहतर

एलथ्री कोरोना अस्पताल स्वरूपरानी में भर्ती संक्रमित मरीजों की स्थिति बेहतर है। एक तरह जहां कोरोना मरीजों में इजाफा हो है वहीं दूसरी ओर मरीजों स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है। अस्पताल में कोरोना दवाई की कमी न हो और बेहतर इलाज हो इसका ध्यान दिया जा रहा है। गुरुवार को 450 मरीज ईलाज के बाद घर भेजे गए।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग