जीएसटी सलाहकार बोर्ड के सदस्य के अनुसार इस योजना में ऐसे करदाता जिन पर धनराशि 50 हजार अथवा इससे कम है उन्हें 70 फ़ीसद छूट मिलेगी। 30 फीसद रकम जमा करने पर ब्याज दंड और अर्थदंड माफ हो जाएगा ।जबकि 50 लाख से ज्यादा के बकाए पर 50 फीसद छूट मिलेगी। आवेदन के 60 दिन के अंदर विवाद निस्तारण किया जाएगा। ऐसी योजनाओं का लाभ ऐसे करदाताओं को मिलेगा जिन्होंने धोखाधड़ी करके रिफंड प्राप्त किया है। अभियोजन सफल हो गया है अथवा निस्तारण आयोग में वाद लंबित है। यह योजना 1 सितंबर से शुरू हुई है जो 31 दिसंबर तक लागू रहेगी ।जो भी डिफाल्टर है उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना है परेशानी होने की दिशा में हेल्प डेस्क बना दी गई है। जिससे मदद ली जा सकती है।