4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज के व्यवहार से परेशान हुए अधिवक्ता, जानिए पूरा मामला

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा. महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र में कहा है कि एक न्यायमूर्ति के खिलाफ लगातार शिकायत मिलने की सूचना को अवगत कराया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 8 Jul 2022, 11:37 PM IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज के व्यवहार से परेशान हुए अधिवक्ता, जानिए पूरा मामला

इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज के व्यवहार से परेशान हुए अधिवक्ता, जानिए पूरा मामला

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज के खिलाफ हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने बार एसोसिएशन से शिकायत की है। जज के खिलाफ लगातार मिल रहे शिकायत के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने 11 जुलाई सोमवार न्याय कक्ष का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से यह निर्णय शुक्रवार को लाइब्रेरी हॉल में हुई आपातकालीन आमसभा में लिया है। इसके अलावा लेटर के माध्यम से बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायधीश से शिकायत भी की है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा. महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र में कहा है कि एक न्यायमूर्ति के खिलाफ लगातार शिकायत मिलने की सूचना को अवगत कराया है। व्यवहार में परिवर्तन को लेकर शिकायत भी की है।
न्यायमूर्ति के बर्ताव के संबंध में कई बार हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा मुख्य न्यायाधीश को मौखिक रूप से बताया जा चुका है। लेकिन न्यायमूर्ति के व्यवहार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नही हो रहा है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव पर केशव मौर्या का तंज, समाप्तवादी पार्टी बनी सपा

अध्यक्ष राधाकांत ओझा का आरोप है कि अधिवक्ताओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना, बिना सुनवाई के ही मुकदमे को खारिज करना न्यायमूर्ति के लिए आम बात हो गई है। लगातार शिकायत के बाद भी न्यायमूर्ति के व्यवहार एवं कार्यशैली में किसी प्रकार का परिवर्तन न दिखने पर बार एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति की शिकायत मुख्य न्यायाधीश से की है। उनका कहना है कि न्यायमूर्ति की हठधर्मिता से आहत होकर कार्यकारिणी ने सोमवार 11 जुलाई को उनके न्याय कक्ष का बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश