पत्रिका न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने हरिद्वार कुम्भ को देखते हुए विश्व अखाड़ा परिषद पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही अखाड़ा नाम से किसी नई संस्था के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने नव गठित विश्व अखाड़ा परिषद, त्रिकाल भवंता के परी अखाड़ा और किन्नर अखाड़े पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन करने वाले अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि अखाड़ा नाम से कोई नई संस्था रजिस्टर्ड न की जाये। हाल में हरिद्वार में विश्व अखाड़ा परिषद का गठन किया गया था, जिस पर अखाड़ा परिषद ने पहले ही नाराजगी जताई थी।