
इलाहाबाद. हाईकोर्ट इलाहाबाद ने कहा है कि पदोन्नति कोटे के पद पर मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति नहीं की जा सकती। कोर्ट ने कहा है कि यदि पद खाली है तो प्रबंध समिति इस आधार पर आश्रित की नियुक्ति देने से इंकार नहीं कर सकती कि खाली पद को खुली भर्ती विज्ञापन के जरिए उसे पद भरने का अधिकार है। कोर्ट ने आश्रित की नियुक्ति देने से इंकार करने के आदेश को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया है और जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी को आदेश दिया है कि वह याची की नियुक्ति खेदनलाल राजकीय इंटर कालेज चेतगंज वाराणसी में करने के एकल पीठ के फैसले को सही ठहराया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता एवं न्यायमूर्ति नीरज तिवारी की खण्डपीठ ने खेदनलाल राजकीय इंटर कालेज की प्रबंध समिति की अपील पर दिया है। मामले के अनुसार प्रीति देवी के पति रामबाबा इंटर कालेज वाराणसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सेवाकाल में उनकी मृत्यु हो गयी। इस कालेज में एक पद प्रोन्नति कोटे का ही खाली था तो जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी ने खेदनलाल इंटर कालेज की प्रबंध समिति को विधवा के आश्रित कोटे में सहायक लिपिक पद पर नियुक्ति का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश को सही माना।
By Court Correspondence