29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Allahabad High Court: वकीलों को मिली छूट खत्म, अब बहस के दौरान कोट-पैंट और बैंड पहनना अनिवार्य

Allahabad High Court : कोर्ट में अभी भी बहस के दौरान गाउन ना पहनने की छूट जारी रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 20 Aug 2021, 10:06 AM IST

वकीलों को मिली छूट खत्म अब बहस के दौरान कोट-पैंट और बैंड पहनना अनिवार्य

वकीलों को मिली छूट खत्म अब बहस के दौरान कोट-पैंट और बैंड पहनना अनिवार्य

प्रयागराज. Allahabad High Court: उत्तर प्रदेश में वकीलों को मिली छूट अब खत्म हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों के लिये कोर्ट में बहस के दौरान कोट, पैंट और बैंड पहनना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि कोर्ट में अभी भी बहस के दौरान गाउन ना पहनने की छूट जारी रहेगी। दरअसल अभी तक वकील कोर्ट में सफेद शर्ट पैंट और बैंड पहनकर बहस कर सकते थे। लेकिन अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से नया आदेश जारी होने के बाद अब वकीलों को कोट, पैंट और बैंड पहनकर ही बहस करने की परमीशन रहेगी।

कोर्ट ने लगाई थी फटकार

आपको बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रामण न फैले इसके लिए वकीलों को फुल ड्रेस पहनकर बहस करने से छूट दी गई थी। हालांकि इस दौरान हाईकोर्ट में वर्चुअली मुकदमों की सुनवाई हुई। इसमें ऑनलाइन वकीलों ने बहस की, लेकिन ऑनलाइन सुनवाई में भी कई ऐसे मौके आए जब वकीलों ने निश्चित ड्रेस कोड में ऑनलाइन बहस नहीं की। इसके साथ ही सड़क या कहीं से भी ऑनलाइन जुड़कर वकीलों ने मुकदमे में बहस शुरू कर दी। इसके चलते बीते दिनों हाईकोर्ट ने ऐसे वकीलों को फटकार भी लगाई थी।

इस नियम में भी बदलाव

इसके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक और बदलाव किया गया है। यहां कंप्यूटरीकृत व्यवस्था बढ़ने के बाद नियमों में बदलाव करते हुए ए4 साइज पेपर पर याचिका, जवाबी हलफनामे दाखिल करने की अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत न्यायालय प्रशासन ने ए4 साइज के पेपर स्वीकार करने का आदेश जारी किया। इससे पहले से तैयार फुल स्केप पेपर का दाखिला बंद होने का विरोध किया गया तो न्यायालय प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार करते हुए फिलहाल फुल स्केप पेपर में दाखिला संशोधन होने तक जारी रखने का आदेश दिया है। अब फुल स्केप और ए4 साइज दोनों पेपर का दाखिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद में मां श्रृंगार गौरी के पूजन को लेकर कोर्ट पहुंचीं महिलाएं; यूपी खनन विभाग को 240 करोड़ रुपये का नुकसान

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग