
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल: फीस वृद्धि के विरोध में छात्र ने आत्मदाह का किया प्रयास, हजारों की संख्या में छात्र सड़क पर उतरे
प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में सोमवार को छात्रों का आंदोलन दोहपर बाद आत्मघाती रूप ले लिया। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला एक छात्र ने शरीर में पूरी तरह से पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने छात्र को बचा लिया। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला छात्र आदर्श भदोरिया ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। इससे बाद से ही छात्र संघ परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने तेल छिड़क चुके आदर्श भदौरिया को किसी तरह से पकड़ा और आग लगाने से रोका।
छात्र ने खुदपर छिड़का पेट्रोल
फीस वृद्धि के विरोध में पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने जा रहे छात्र के समर्थन हजारों की संख्या में छात्र जमा हो गए। इस आत्मघाती घटना के बाद से छात्र भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने बाहर निकल कर सड़क जाम करने की कोशिश की पर पुलिस ने रोक दिया। परिसर में हालात तनावपूर्ण है। सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जवान परिसर को घेरे हुए हैं।
छावनी में तब्दील हुआ परिसर
घटना की जानकारी सीओ कर्नलगंज ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद परिसर को छावनी में बदल दिया गया। 100 से अधिक पुलिस के जवान और अधिकारी छात्रसंघ भवन परिसर में जमे हुए हैं। परिसर का माहौल तनावपूर्ण है।
पुलिस की कार्यप्रणाली से दुःखी हैं छात्र
आत्मदाह की कोशिश करने वाले आदर्श भदोरिया नाम के छात्र के घर भी पूछताछ के लिए गई थी। जिसकी वजह से छात्र काफी परेशान था। सोमवार को दोपहर बाद छात्र ने पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर यह आत्मघाती कदम उठाया। इसके बाद से आक्रोशित छात्र और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं।
Published on:
19 Sep 2022, 3:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.