26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या, गैंगरेप के आरोप में हुआ हमला

एक युवती ने सेना के जवान पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप (Gangrape) करने का आरोप लगाया है। गैंगरेप की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने सेना के जवान को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 14 Feb 2021, 4:24 PM IST

सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या, गैंगरेप के आरोप में हुआ हमला

सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या, गैंगरेप के आरोप में हुआ हमला

प्रयागराज. जिले के धूमनगंज इलाके में रहने वाली एक युवती ने सेना के जवान पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप (Gangrape) करने का आरोप लगाया है। गैंगरेप की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने सेना के जवान को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम आशुतोष सिंह था वह सेना में हवलदार के पद पर तैनात था। आशुतोष की मौत के बाद परिजनों ने युवती पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

आशुतोष पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली युवती उसके पड़ोस में रहती है। आशुतोष से अक्सर बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि देर रात आशुतोष युवती को अपने साथ एसटीपी ट्रांसपोर्ट नगर लेकर गया था। वहां उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने अपने साथ गैंगरेप की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही अज्ञात लोग वहां पहुंच गए और आशुतोष की जमकर पिटाई कर दी जिससे कि अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

साजिश रचने का आरोप

आशुतोष की मौत के बाद उसके परिजनों ने युवती पर साजिश का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत आशुतोष की हत्या की गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:Quick Read: पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की बिगड़ी तबियत, ऑक्सीजन लेवल असामान्य होने पर आईसीयू में भर्ती

ये भी पढ़ें: आधार कार्ड की तरह मकानों की बनेगी यूनिक आईडी, हर डिजिट में दर्ज होगी ये जानकारियां, अब तक 39 हजार घरों को मिली पहचान

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग