25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज मठ के महंत की मौत के बाद बोधगया मठ के महंत रमेश गिरि को जान का खतरा, कहा मेरा हश्र हो सकता है नरेंद्र गिरि से भी बुरा

Bodhgaya Math Ramesh Giri Demands Security After Narendra Giri Death- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendira Giri) की मौत के बाद उनके करीबी बिहार के बोधगया मठ के महंत रमेश गिरि (Mahant Ramesh Giri) महाराज काफी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि उनका हश्न महंत नरेंद्र गिरि से भी बुरा हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 24 Sep 2021, 10:44 AM IST

Bodhgaya Math Ramesh Giri Demands Security After Narendra Giri Death

Bodhgaya Math Ramesh Giri Demands Security After Narendra Giri Death

प्रयागराज. Bodhgaya Math Ramesh Giri Demands Security After Narendra Giri Death. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendira Giri) की मौत के बाद उनके करीबी बिहार के बोधगया मठ के महंत रमेश गिरि (Mahant Ramesh Giri) महाराज काफी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि उनका हश्न महंत नरेंद्र गिरि से भी बुरा हो सकता है। उन्हें जान जाने का खतरा है। बोधगया मठ में संपत्ति विवाद के कारण महंत नरेश गिरि ने इन दिनों वाराणसी में शरण ली है। बता दें कि बोधगया मठ में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद है। मठ की संपत्ति बिहार के साथ ही वाराणसी समेत अलग-अलग जगहों पर है।

बोधगया मठ के महंत को जान का खतरा

महंत रमेश गिरि ने नरेंद्र गिरि को लखनऊ के काली मंदिर मठ का अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके बाद विवादों से निकलने में नरेंद्र गिरि ने कई बार उनकी मदद की थी। अब नरेंद्र गिरि की मौत के बाद महंत रमेश गिरि को भी डर सताने लगा है वह अब खुद को बहुत ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यूपी और बिहार सरकार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। महंत रमेश गिरि का कहना है कि नरेंद्र गिरि उनके बड़े सहयोगी थे। लखनऊ के काली पीठ मठ मामले में भी उन्होंने उनकी बहुत मदद की थी। अब उनकी मौत के बाद रमेश गिरि को अपनी जान का खतरा सताने लगा है। रमेश गिरि का कहना है कि अगर नरेंद्र गिरि आज जिंदा होते तो वह बोधगया मठ विवाद मामले में उनकी मदद जरूर करते।

बोधगया मठ में परेशान कर रहे लोग

महंत रमेश गिरि ने कहा है कि बोधगया मठ में बहुत से लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। विवाद को सुलझाने के लिए महंत नरेंद्र गिरि इसी नवरात्री बोधगया मठ आने वाले थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने बोधगया मठ पर कब्जा कर लिया है।अब तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: Mahant Giri Death: आनंद ग‍िर‍ि के बाद बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी और बेटा हिरासत में, सीबीआई जांच की मांग तेज

ये भी पढ़ें: पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा महंत नरेंद्र गिरि का पार्थिव शरीर, रिपोर्ट के आधार पर होंगे कई खुलासे

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग