
शिक्षकों की भर्ती
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज. शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिये कैंटोमेंट बोर्ड के स्कूलों में नौकरी का सुनहरा मौका है। छावनी परिषद प्रयागराज के स्कूलों में हिंदी अंग्रेजी समेत 9 विषयों के लिये शिक्षक की जरूरत है। शिक्षकों के कुल 37 पद हैं जिनके लिये आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून को शाम पांच बजे तक ही है। वैकेंसी के बारे में प्रयागराज छावनी परिषद की वेबसाइट allahabad.cantt.gov.in पर डिटेल में जानकारी दी गई है।
जिन विषयों के लिये शिक्षकों के आवेदन मांगे गए हैं। उनमें सबसे अधिक गणित में 6, साइंस में 5, सामाजिक विज्ञान में 5, हिन्दी में 4, अंग्रेजी में 4, कला में 3, कंप्यूटर में 3, सामान्य में 3 और खेल व संस्कृत में दो-दो मिलाकर कुल 37 पद हैं।
यह नियुक्ति 2021-22 के लिये कांट्रैक्ट पर होगी। नियुक्ति से पहले छावनी परषिद अध्यापकों की परीक्षा लेगा। लिखित परीक्षाा/स्किल टेस्ट में चुने गए अभ्यर्थियों की लिस्ट 25 जून को जारी कर दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन cballahabad@dgest.org पर भेजना होगा। आवेदन भेजते समय mausaminfotech@gmail.com ईमेल आईडी सीसी में रखना है।
Published on:
17 Jun 2021 09:45 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
