
बाहुबली अतीक अहमद को धूल चटाने वाली इस दबंग महिला पर सीबीआई ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के सियासी तिलिस्म को तोड़ने वाली पूजा पाल पर सीबीआई का शिकंजा कसा है । पूजा पाल पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है। यह वही पूजा पाल हैं जिन्हें हाथ से पकड़ कर सियासत के मंच पर लाया गया था। सूबे की तत्कालीन मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाथ पकड़कर कहा था कि पूजा पाल को मेरा आशीर्वाद है । दस साल तक विधायक रहने वाली पूजा पाल हमेशा अतीक अहमद के खिलाफ क़ानूनी जंग को लेकर सुर्ख़ियों में है लेकिन अब पूजा पाल खुद बड़े आरोप के घेरे में है। पूजा पाल ने अपना सियासी ठिकाना बदला है अब समाजवादी पार्टी के पाले में है।
कभी करती थी झाड़ू पोछा
पूजा पाल पर सीबीआई ने उनके भाई समेत सात लोगों के खिलाफ सीबीआई मामला दर्ज किया। जिसके बाद से पूजा पाल की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। पूजा पाल पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी है। कभी अपने पिता के साथ परिवार चलाने के लिए पूजा पालने अस्पतालों में झाड़ू पोछे का काम करने वाली पूजा पाल सियासत की वह शख्सियत बन गई जिन पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हुए और सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। दरअसल 2004 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी से फूलपुर की सीट पर शहर पश्चिमी के बाहुबली विधायक अतीक अहमद को अपना उम्मीदवार घोषित किया यही वजह रही की राजू पाल की हत्या की गई ।
अतीक कुनबे को हार नही पची
फूलपुर लोकसभा से अतीक अहमद ने समाजवादी पार्टी का झंडा बुलंद किया और संसद पहुंचे । इसके बाद शहर पश्चिमी पर उनकी अपनी सीट खाली हुई उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दिया। लेकिन इस सीट पर अतीक अहमद अपना कब्जा चाहते थे उन्होंने अपने छोटे भाई खालिद अजीब और अशरफ को सपा से टिकट दिला दिया। जून 2004 में शहर पश्चिमी के विधानसभा सीट पर चुनाव हुए जिसमें बहुजन समाज पार्टी ने राज्यपाल को अपना उम्मीदवार बनाया राजू पाल का नाम सियासत में बिल्कुल नया था। इसके पहले राजू ने कोई चुनाव नहीं लड़ा था। यह चुनाव जहां सियासी करवट ले रहा था। अतीक के खिलाफ माहौल बन चूका था। इस चुनाव में राजू पाल ने अशरफ को मात दे दी। कहा जाता है की यह हार अतीक कुनबे को अच्छी नहीं लगी।
शादी के नौ दिन बाद पति की हत्या
अस्पताल में साफ -सफाई का काम करने वाली पूजा से राजू पाल ने विधायक बनने के कुछ ही महीनों बाद राजू पाल ने 16 जनवरी 2005 को शादी कर ली। लेकिन शादी के 9 दिन बाद ही 25 जनवरी को राजू पाल को बीच सड़क पर गिरकर गोली मार दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने सूबे की सियासत में आग लगा दी।शहर जल उठा कई दिनों तक इलाहाबाद में हिंसा होती रही। इस हत्याकांड में बाहुबली अतीक अहमद के साथ उनके भाई अशरफ का नाम आया। एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर आरोप लगे अतीक और अशरफ को जेल जाना पड़ा।हत्याकांड में लंबी लड़ाई के बाद अतीक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ सीबीआई की अदालत में सुनवाई शुरू हुई है।
पंद्रह साल के बाद मिली थी सफलता
राजू पाल की हत्या कांड के बाद बसपा सुप्रीमो ने पूजा पाल को अपना उम्मीदवार बनाया लगातार दो बार पूजा पाल शहर पश्चिमी की सीट से विधायक चुनी गई। लेकिन बीते विधानसभा चुनाव में पूजा पाल को हार का सामना करना पड़ा ।लेकिन अतीक बनाम पूजा पाल के अदावत की जंग जारी रही। कभी कानूनी दांव पर से तो कभी समर्थकों के आमने- सामने आने पर। राजू पाल हत्याकांड मामले में 15 साल की लड़ाई लड़ने के बाद पूजा पाल को बड़ी सफलता मिली कुछ दिनों पहले सीबीआई ने अतीक अहमद सहित अन्य अभियुक्तों के खिलाफ सुनवाई शुरू की है ।लेकिन इसी बीच पूजा पाल पर सीबीआई का शिकंजा कसा है और हत्याकांड मामले में पूजा पाल पर सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है।
Published on:
4 Sep 2019, 3:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.