27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 माह 25 दिन बाद एक बार फिर जांच करने श्रीमठ बाघम्बरी पहुंची सीबीआइ, खोला गया महंत नरेंद्र गिरि का कमरा

सीबीआई की टीम साक्ष्य संकलन के दौरान मौजूद रहे चीजों का मिलान पूर्व में बनाई सूची से कर रही है। सबूतों से किसी तरह की छेड़छाड़ किए जाने की भी तस्दीक कर रही है। सीबीआई के एडिशनल एसपी और इंस्पेक्टर सुबह 11:30 बजे से मठ पहुंचकर जांच में जुटी हैं। इस दौरान जांच टीम के साथ स्थानीय पुलिस मौजूद हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 15 Sep 2022, 4:11 PM IST

11 माह 25 दिन बाद एक बार फिर जांच करने श्रीमठ बाघम्बरी पहुंची सीबीआइ, खोला गया महंत नरेंद्र गिरि का कमरा

11 माह 25 दिन बाद एक बार फिर जांच करने श्रीमठ बाघम्बरी पहुंची सीबीआइ, खोला गया महंत नरेंद्र गिरि का कमरा

प्रयागराज: श्री मठ बाघम्बरी गद्दी में एक बार फिर सीबीआई जांच करने पहुंची है। महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध आत्महत्या के बाद जांच सीबीआई के हाथों दी गई है। आत्महत्या के 11 माह 25 दिन बीत जाने के बाद एक बार फिर सीबीआई जांच करने पहुंची है। सीबीआई जांच टीम महंत नरेंद्र गिरि का कमरा खोलकर फिर से कमरे की जांच की है।

कमरें में रखे सामानों का हो रहा है मिलान

सीबीआई की टीम साक्ष्य संकलन के दौरान मौजूद रहे चीजों का मिलान पूर्व में बनाई सूची से कर रही है। सबूतों से किसी तरह की छेड़छाड़ किए जाने की भी तस्दीक कर रही है। सीबीआई के एडिशनल एसपी और इंस्पेक्टर सुबह 11:30 बजे से मठ पहुंचकर जांच में जुटी हैं। इस दौरान जांच टीम के साथ स्थानीय पुलिस मौजूद हैं।

जांच के दौरान सीबीआई ने कमरे को किया था सील

आखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि के आत्महत्या की जांच के दौरान सीबीआई ने मठ के परिसर में बने ऊपर वाले कमरे को सील किया था। इसी कमरे में महंत विश्राम करते थे। कमरे में महंत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण चीजे पड़ी हैं।

यह भी पढ़ें: नगर निगम की बड़ी लापरवाही, 60 हजार लोगों को भेजा मनमाना गृहकर बिल, शिकायत पर मचा हड़कंप

20 सितंबर 2021 को हुई थी महंत की संदिग्ध मौत

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत पिछले साल 20 सितंबर 2021 को हुई थी। वह अल्लापुर स्थित मठ के गेस्ट रूम में रस्सी के फंदे से लटका उनका शरीर मिला था। इस आत्महत्या के आरोप में आनंद गिरि समेत तीन लोगों के खिलाफ केस लिखाया गया था। तीनों अभी तक जेल में बंद हैं। इसके बाद सीबीआई ने जांच के आधार पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग