2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahant Narendra Giri Death: सीबीआई ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों की मांगी 10 दिनों की कस्टडी रिमांड

CBI seeks custody remand of 3 arrested accused in Narendra Giri Death- अखाड़ा परिषद के दिवंगत अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की खुदकुशी के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी स्वामी आनंद गिरि, हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी रहे आद्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी की कस्टडी रिमांड मांगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 27 Sep 2021, 11:03 AM IST

CBI seeks custody remand of 3 arrested accused in Narendra Giri Death

CBI seeks custody remand of 3 arrested accused in Narendra Giri Death

प्रयागराज. CBI seeks custody remand of 3 arrested accused in Narendra Giri Death. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri Death) की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई को जांच सौंपी गई है। अखाड़ा परिषद के दिवंगत अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की खुदकुशी के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी स्वामी आनंद गिरि, हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी रहे आद्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी की कस्टडी रिमांड मांगी है। सीबीआई के मुख्य जांच अधिकारी केएस नेगी की ओर से दाखिल की गई अर्जी में मजिस्ट्रेट से 10 दिनों की कस्टडी रिमांड मांगी गई है। बता दें कि महंत की मौत के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कोर्ट ने तीन आरोपियों को 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया था। महंत नरेंद्र गिरि 20 सितंबर को बाघंबरी मठ में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे।

साधु संतों ने उठाई सीबीआई जांच की मांग

22 सितंबर को पोस्टमार्टम के बाद महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को समाधि दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस अफसरों को बंद लिफाफे में सौंपी गई थी। उधर, साधु संतों की मांग पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। जिसके बाद 25 सितंबर को सीबीआई ने प्रयागराज आकर अपनी जांच शुरू कर दी है। इससे पहले रविवार को सीबीआई टीम के साथ आए सीएफएसएल के फारेंसिक एक्सपर्ट ने पूरे मठ की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई। इसके साथ ही जिस कमरे में महंत नरेंद्र गिरी फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे, उस कमरे में सेवादारों के सामने सीन रीक्रिएट किया गया।

ये भी पढ़ें: महंत नरेंद्र गिरि की मौत पर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा, आईजी पांच बिस्वा जमीन का बनाते थे दबाव

ये भी पढ़ें:महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी बलवीर गिरि का दावा- सुसाइड नोट में गुरुदेव की ही लिखावट, आनंद गिरि के नाम थी पहली वसीयत

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश