5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी देर रात पंहुचें थाने ,सीएम के निर्देश पर खंगाली इस हत्याकांड की फाइलें

निरीक्षण के दौरान गृह सचिव भगवान स्वरूप सहित डी आई जी एसएसपी और डीएम रहे मौजूद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 3 Sep 2019, 12:51 AM IST

यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी देर रात पंहुचें थाने ,सीएम के निर्देश पर खंगाली इस हत्याकांड की फाइलें

Chief Secretary of UP Avnish Awasthi reached Prayagraj police station

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी सोमवार की रात ने शहर के धूमनगंज थाने पहुंचे । अपर मुख्य सचिव के थाने पहुंचने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा । जिले के आला अधिकारियों सहित गृह सचिव भगवान स्वरूप भी धूमनगंज थाने में मौजूद रहे । बता दें कि बीते दिनों शहर के चौफटका इलाके में ट्रिपल मर्डर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी प्रयागराज पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें -बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने ओमप्रकाश राजभर को लेकर फिर की अभद्र टिप्पणी, इससे की तुलना

धूमनगंज थाने पर पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह सचिव ने थाने की पत्रावली और जीडी का भी जांच की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर धूमनगंज थाने का निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव ने हत्याकांड से जुडी अब तक की विवेचना की जानकारी मांगी साथ ही प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली । अवनीश अवस्थी ने धूमनगंज थाने के प्राभारी निरीक्षक से हत्याकांड के विवेचना की जानकारी ली।बता दें कि कुछ दिनों पहले धूमनगंज थाना अंतर्गत चौफटका इलाके में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने.सामने आ गए । जिसमें एक पक्ष से तीन लोगों को गोलियों से भून कर मार डाला गया जिसके बाद प्रदेश भर में हड़कंप मचा रहा ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले के कप्तान अतुल शर्मा को स्थानांतरित किया गया और कुछ ही घंटे बाद के निलंबन का आदेश जारी हो गया था। शायद यह हत्याकांड अपने आप में पहला था जिसमें किसी आईपीएस अधिकारी को जिले में निलंबित किया गया था। जिले में तिहरे हत्या कांड की रात तीन अन्य हत्या भी हुई जिसमें शहर के जॉर्ज टाउन इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई और ग्रामीण क्षेत्र में दंपत्ति को काटकर मार डाला गया था। एक ही रात में छह हत्याओं से लोग दहशत में रहे। वही विरोधियों द्वारा सरकार की सियासी घेरेबंदी भी शुरू हुई जिसके बाद सीएम योगी ने अपर मुख्य सचिव को मामले में जाँच के अआदेश दिए थे। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के निरीक्षण के दौरान गृह सचिव भगवान स्वरूप भी मौजूद रहे।डीआईजी केपी सिंह डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी एएसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी मौजूद रहे ।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश