चार गांवो में वीआईपी रुकेंगे
जानकारी के अनुसार बीते दिनों कानपुर में राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने के बाद एक जनवरी से पांच जनवरी 2020 तक गंगा यात्रा का प्रदेश सरकार ने बड़ा आयोजन किया जा रहा है। पूर्वांचल में यात्रा बलिया से शुरू होकर कानपुर तक जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री प्रदेश सरकार के कई मंत्री मुख्य सचिव प्रमुख सचिव सांसद और विधायक सम्मिलित होंगे। जानकारी के मुताबिक जल मार्ग और सड़क मार्ग से चलने वाली से यात्रा में शामिल वीआईपी किन्ही चार गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा प्रयागराज से तीन जनवरी को पहुंचेगी जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे।