5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धमकी मिलने पर विहिप के हेल्प लाइन नंबर पर करें शिकायत- विश्व हिंदू परिषद

क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मिलकर संगठन के साथ योजना बना रहे हैं। हिन्दू भाइयों को किसी भी तरह अगर धमकी मिल रही है तो वह आगे आकर शिकायत करें। इसके लिए संगठन ने प्रांत से लेकर प्रखंड तक योजना तैयार की है उसी क्रम में आज काशी प्रांत हेल्पलाइन नंबर 9198942004 जारी किया जा रहा है। जिस पर ऐसी घटनाओं की जानकारी देकर सहायता प्राप्त किया जा सकता है। इन नंबर पर फोन कर कोई भी हिंदू मदद ले सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 8 Jul 2022, 5:02 PM IST

धमकी मिलने पर विहिप के हेल्प लाइन नंबर पर करें  शिकायत- विश्व हिंदू परिषद

धमकी मिलने पर विहिप के हेल्प लाइन नंबर पर करें शिकायत- विश्व हिंदू परिषद

प्रयागराज: नपुर शर्मा के बयान के बाद देश में हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है। कट्टरता को रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल बहुत तेजी के साथ आगे आ रहा है। प्रयागराज पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि तमाम हिंदुओं को धमकाया जा रहा है। उनसे आग्रह है कि वे निडरता पूर्वक उसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से करें। संपूर्ण हिंदू समाज के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर खड़े हैं ।

संगठन कर रहा योजना तैयार

क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मिलकर संगठन के साथ योजना बना रहे हैं। हिन्दू भाइयों को किसी भी तरह अगर धमकी मिल रही है तो वह आगे आकर शिकायत करें। इसके लिए संगठन ने प्रांत से लेकर प्रखंड तक योजना तैयार की है उसी क्रम में आज काशी प्रांत हेल्पलाइन नंबर 9198942004 जारी किया जा रहा है। जिस पर ऐसी घटनाओं की जानकारी देकर सहायता प्राप्त किया जा सकता है। इन नंबर पर फोन कर कोई भी हिंदू मदद ले सकता है। यदि कोई धमकी भरा फोन करे या परेशान करें। तत्काल संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मदद करेंगे। पीड़ित को स्थानीय पुलिस व प्रशासन से संरक्षण व दोषी को सजा भी दिलाई जाएगी।

धमकी मिलने पर इस नंबर पर करें कॉल

काशी प्रांत 9198942004

कानपुर प्रांत 9919517309

अवध प्रांत 9919888770

यह भी पढ़ें: कोई भी मजार व दरगाह गुरु स्थान नहीं, यह हमारी संस्कृति का नहीं है हिस्सा- विश्व हिंदू परिषद

क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि अजमेर शरीफ, बड़े सरकार और छोटे सरकार आदि मजार में हिंदु बिल्कुल भी न जाएं। इस दौरान उन्होंने देश के तमाम स्थानों पर हिंदुओं के ऊपर हो रहे हमले पर चिंता जताई। इसके साथ ही राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया लाल, अमरावती में उमेश आदि की हत्या का दुःख जताया है। हिंदुओ को टारगेट करके योजनाबद्ध तरीके से कट्टरता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश