6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections Result 2022: कौशांबी सिराथू विधानसभा सीट पर काउंटिंग में गड़बड़ी को लेकर मचा बवाल, तोड़फोड़ और पथराव जारी

यूपी विधानसभा की सबसे हॉट सीट कौशाम्बी के सिराथू विधानसभा में बवाल जारी है। इस सीट से समाजवादी प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने भाजपा के उपमुख्यमंत्री को हरा दिया है। पल्लवी पटेल जीत दर्ज की है लेकिन अभी अधिमारिक रूप से अभी उनको प्रमाणपत्र नहीं मिला है। जिसको लेकर मतगणना स्थल पर समाजवादी कार्यकताओं ने भारी संख्या में पहुंचकर बवाल कर दिया है। सिराथू सीट पर मतगणना रुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 10 Mar 2022, 9:13 PM IST

UP Assembly Elections Result 2022: कौशांबी सिराथू विधानसभा सीट पर काउंटिंग में गड़बड़ी को लेकर मचा बवाल, तोड़फोड़ और पथराव जारी

UP Assembly Elections Result 2022: कौशांबी सिराथू विधानसभा सीट पर काउंटिंग में गड़बड़ी को लेकर मचा बवाल, तोड़फोड़ और पथराव जारी

प्रयागराज: यूपी विधानसभा की सबसे हॉट सीट कौशाम्बी के सिराथू विधानसभा में बवाल जारी है। इस सीट से समाजवादी प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने भाजपा के उपमुख्यमंत्री को हरा दिया है। पल्लवी पटेल जीत दर्ज की है लेकिन अभी अधिमारिक रूप से अभी उनको प्रमाणपत्र नहीं मिला है। जिसको लेकर मतगणना स्थल पर समाजवादी कार्यकताओं ने भारी संख्या में पहुंचकर बवाल कर दिया है। सिराथू सीट पर मतगणना रुका है।

कार्यकर्ताओं को उग्र होते देख पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाल लिया और कौशाम्बी के एसपी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद भी समाजवादी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव करना बंद नहीं किया है। पुलिस द्वारा की गई हवाई फायरिंग में पार्टी कार्यकर्ता तितर बितर हो गए। वहीं आंसू गैस के गोले छोड़ने और पुलिस के लाठी चार्ज से कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कौशाम्बी में जमकर बवाल जारी है।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Elections Result 2022: प्रयागराज से प्रतापगढ़ और कौशाम्बी तक के दिग्गजों ने की जीत दर्ज, राजा भैया का वर्चस्व बरकरार, उपमुख्यमंत्री की हार

सपा ने जीते तीनों सीट

कौशांबी जिले के तीनों विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर काउंटिंग अस्थल पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया है। काफी देर से काउंटिंग रुकी हुई है। जिसको लेकर बवाल जारी है

- विधानसभा मंझनपुर 252 से सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज 23440 वोट से हुए विजय

-विधानसभा चायल 253 से सपा प्रत्याशी पूजा पाल 12719 वोट से हुए विजय

- विधानसभा सिराथू से सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल 6400 वोट से हुए विजय

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

कौशाम्बी के सिराथू सीट पर मतदान में धांधली करने की वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारी बवाल कर दिया है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पल्लवी पटेल 64 वोटों से आगे निकलकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मात दिया है। काउंटिंग रुकने से बवाल जारी है।