2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतीक अहमद को बड़ा झटका, बाहुबली के पूर्व विधायक भाई खालिद की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

उत्तर प्रदेश के बाहुबली व फूलपुर से पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmad) को बड़ा झटका लगा है। उनके भाई एक लाख रुपये के इनामी व समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 8 Jun 2021, 9:20 AM IST

Atiq Ahmad with brother

Atiq Ahmad with brother

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के बाहुबली व फूलपुर से पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmad) को बड़ा झटका लगा है। रंगदारी वसूलने और हत्या की धमकी देने के आरोप में जिला न्यायालय ने एक लाख के इनामी फरार पूर्व विधायक अशरफ उर्फ खालिद अजीम की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाने के मुताबिक, गैंगेस्टर खालिद अजीम उर्फ अशरफ की लगभग पांच बीघा जमीन जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क की गयी है। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। पांच बीघे में मौजूद 12 भू-खंडों को कुर्क किया गया है।

कुर्की के साथ साथ ही अवैधानिक कब्जे का बोर्ड भी लगा

प्रयागराज के धूमनगंज थाने की रिपोर्ट के अनुसार, जिला न्यायालय ने पिछले साल 2020 में ही खालिद अजीम पर रंगदारी वसूलने और हत्या की धमकी देने के आरोप में संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। पिछले साल जुलाई माह में ही खालिद अजीम उर्फ अशरफ को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन वह तीन वर्षों से फरार चल रहा था। इस कारण डीआईजी और प्रयागराज के एसएसपी के निर्देशन में जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। कुर्की की कार्यवाही किए जाने के बाद इस भू-संपत्ति पर एक बोर्ड भी लगाया गया है कि उक्त संपत्ति पर अवैधानिक कब्जा न करें, अन्यथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

कुर्की के दौरान शांति व्यवस्था के लिए धूमनगंज थाने की पुलिस के अलावा राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद थी। साथ ही धूमनगंज थाना क्षेत्र के कई उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद थे। राजस्व विभाग की टीम ने कसारी-मसारी क्षेत्र की संपत्तियों की पहचान की।

ये भी पढ़ें: अनुप्रिया पटेल का ऐलान -'शत प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य पूरा कीजिए और ग्राम पंचायत के विकास के लिए 10 लाख का इनाम पाइए'

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का फैसला- अब डॉक्‍टर की जगह एमबीए कर चुके युवा देखेंगे सरकारी अस्पताल का मैनेजमेंट

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश