उत्तर प्रदेश सहित पूर्वांचल में पिछले चार दशक से कांग्रेस अपनी जमीन तलाशने में जुटी है। ऐसे में नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक शहर से एनएसयूआई ने दो दशक बाद दो पदों पर बड़ी जीत हासिल की है। जीत इसलिए बड़ी है, क्योंकि इविवि छात्रसंघ चुनाव से पहले एनएसयूआई को पैनल के सभी पदों के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिले थे। पहली बार ऐसा हुआ था जब छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष और उपमंत्री के पद पर अपने दावेदारों को उतारा था और दोनों पदों पर सफलता मिली।