
बांए से पिंटू की पत्नी खुशबू प्रयागराज में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थीं। दाएं से एसडीएम ज्योति मौर्य।
पति ने पढ़ाई का खर्च देने से किया इनकार
बिहारी के बक्सर की रहने वाली खुशबू प्रयागराज में BPPSC की तैयारी कर रहीं थी। पति पिंटू कुमार सिंह ने वापस बुला लिया। पिंटू ने पढ़ाई का खर्च देने से मना कर दिया। खुश्बू मुरार थाने पहंची। उन्होंने कहा कि मेरे पति ने इस वजह से इनकार कर दिया कि कहीं तुम भी ज्योति मौर्य की तरह बेवफा न हो जाओ। खुशबू ने कहा, “मैं प्रयागराज में रह कर पढ़ाई करती थी, लेकिन मेरे पति ने मुझे पैसा देने से इनकार कर दिया है। हर कोई ज्योति मौर्य नहीं हो सकता, इसीलिए मैं थाने पर आई हूं।”
प्रयागराज में BPPSC की कर रही थी तैयारी
चौगाई गांव के रहने वाले पिंटू कुमार सिंह की शादी साल 2010 में हुई थी। पिंटू अपनी पत्नी खुशबू को प्रयागराज में रखकर BPPSC की तैयारी करा रहा था। पिछले दिनों SDM ज्योति मौर्य केस ने ऐसा तूल पकड़ा कि पिंटू ने अपनी पत्नी को वापस बुला लिया।
SDM ज्योति मौर्य के केस से आहत हैं पिंटू
पति पिंटू सिंह ने कहा , "मैं SDM ज्योति मौर्य केस से काफी आहत हूं। मैं अपनी पूरी क्षमता से पत्नी को पढ़ाने के लिए प्रयागराज भेजा था। अब मैं पत्नी को नहीं पढ़ा सकता। पत्नी को पढ़ना है तो पढ़े, लेकिन मैं पैसा नहीं दे सकता हूं।"
क्या है SDM ज्योति मौर्य केस?
यूपी के बरेली के सेमेखेड़ा में शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात ज्योति मौर्य और प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी आलोक मौर्य के बीच विवाद की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। ज्योति ने पति आलोक मौर्य और उनके परिवार पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। वहीं, आलोक का आरोप है कि ज्योति ने उनकी हत्या की साजिश रची है।
Published on:
4 Jul 2023, 5:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.