कर्नल वीटीके राजू के अनुसार भर्ती ग्राउंड पर खुले शिकायत कक्ष में मंगलवार को 131 शिकायतें सामने आईं थी। सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अभ्यार्थियों द्वारा सबसे ज्यादा शिकायत ओरिजनल डाक्यूमेंट न होने के कारण रिजेक्ट करने कि, की गई थी । इनमें आधार कार्ड न बनवाने वाले अभ्यर्थियों को रिजेक्ट कर दिया गया, जबकि अनमैरिड सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र समेत अन्य डाक्यूमेंट न लाने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया जाएगा। वही दूसरी ओर नाप, वजन आदि में फेल होने वाले अभ्यर्थियों को भी एक अपील करने का मौका दिया गया। भर्ती स्थान पर सेना में भर्ती होने का सपना सजोए हजारों की संख्या में युवाओं का पहुंचना जारी है।