5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर स्थापित होगा यह अंतरराष्ट्रीय छात्रावास ,नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी रखेंगे नींव

दीक्षांत समारोह के बाद रखी जाएगी नींव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 5 Sep 2019, 8:12 AM IST

International Hostel of Allahabad University named Chandrashekhar Azad

शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर स्थापित होगा यह अंतरराष्ट्रीय छात्रावास ,नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी रखेंगे नींव

प्रयागराज । इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दो दशक बाद दीक्षांत समारोह के साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर अंतरराष्ट्रीय छात्रावास की नींव रखी जाएगी। कैलाश सत्यार्थी और उनकी धर्मपत्नी सुमेधा कैलाश के साथ.साथ कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू इस छात्रावास की नींव रखेंगे । यह अंतरराष्ट्रीय छात्रावास होगा जिसमें विदेश से आने वाले छात्र रह सकेंगे। कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू ने कहा कि ष्चंद्रशेखर आजाद देश के अमर सेनानी थे। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए इलाहाबाद में अपने प्राणों की आहुति दे दी ।उनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय छात्रावास की स्थापना करके हम नई पीढ़ी तक उनका संदेश पहुँचा सकेंगे।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पी आर ओ चितरंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की छात्रावास का निर्माण चैथम लाइन स्थित विश्वविद्यालय की भूमि पर किया जाएगा। इसके लिए शताब्दी बॉयज छात्रावास के पास की जमीन चिन्हित कर ली गई है। बता दें कि इसके पहले विश्वविद्यालय के पास एक इंटरनेशनल हॉस्टल था । जिसके बाद यह दूसरा इंटरनेशनल हॉस्टल बनाया जाएगा बता दें कि विश्वविद्यालय के अपने बारह छात्रावास है। नए छात्रावास की नींव रखने के साथ वि वि को एक नया छात्रावास मिलेगा। विवि ट्रस्ट सहित अपने बारह से ज्यादा छात्रवास को अभी तक संचालित कर रहा है ।

जानकारों की माने तो जंगे आजादी के दौरान चल शेखर आजाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदू छात्रावास में रुका करते थे । यह उनका सुरक्षित ठिकाना होता था इस छात्रावास में 300 से ज्यादा कमरे हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की साइंस फैकल्टी से चंद कदम की दूरी पर शहीद चंद्रशेखर आजाद का शहीदी स्थल है। कम्पनी बाग है जहां अंग्रेजो से लोहा लेते हुए चंद्र शेखर आजाद ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। चितरंजन ने कहा की विवि में चन्द्र शेखर आजाद के नाम पर छात्रावास का निर्माण कराना व की बात है यहाँ रहने वाले छात्रों को हमेशा उनके से प्रेरणा मिलिती रहेगी

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश