27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी के बाहुबली विधायक के खास को भेजा था जेल, ताबड़तोड़ क्राइम रोकने के लिए युवा आईपीएस को मिली नयी तैनाती

ताबड़तोड़ हत्या के बाद से सवालों के घेरे में आयी इलाहाबाद की कानून व्यवस्था, यूपी सरकार ने कानून कंट्रोल के लिए इस अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 11 May 2018, 5:45 PM IST

IPS Nitin Tiwari

IPS Nitin Tiwari

इलाहाबाद. जिले में ताबड़तोड़ हत्याओं के बाद बैकफुट पर आयी यूपी सरकार ने शुक्रवार को दो बड़े निर्णय किये हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के खास माने जाने वाले आईपीएस अधिकारी आकाश कुलहरि को इलाहाबाद के एसएसपी के पद से हटा दिया गया है जबकि उनकी जगह आगरा जीआरपी के एसएसपी रहे नितिन तिवारी को पुलिस कप्तान बनाया गया है। नितिन तिवारी पूर्व में बनारस जिले के एसएसपी भी रह चुके हैं और इस दौरान उन्होंने बीजेपी के बाहुबली विधायक के खास को जेल भेज दिया था जिसकी शिकायत तक सीएम योगी आदित्यनाथ से हुई थी लेकिन युवा आईपीएस ने अपने निर्णय को नहीं बदला।
यह भी पढ़े:-गजब: सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव से हारी इस जिले की पुलिस, अब लगायी गयी एसटीएफ


माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के भतीजे बाहुबली बीजेपी विधायक सुशील सिंह के खास माने जाने वाले अजय सिंह मरदह को रामबिहारी चौबे हत्याकांड में जेल भेजा गया था। यूपी में बीजेपी की सरकार होने के बाद भी तत्कालीन एसएसपी नितिन तिवारी ने सभी दबाव को दरकिनार कर दिया। खास बात है कि माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के खास माने जाने वाले रामबिहारी चौबे ही हत्या 4 दिसम्बर 2015 को हुई थी और उस समय यूपी में अखिलेश यादव की सरकार थी। इस हत्याकांड को लेकर सियासी तूफान आ गया था और हत्याकांड का आरोप बृजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह के उपर भी लगे थे लेकिन किसी को गिरफ्तारी नहीं हुई थी। यह संजोग था कि उस समय बनारस के एसएसपी आकाश कुलहरि थे जिन्हें अभी इलहाबाद के एसएसपी के पद से हटाया गया था। बनारस से आकाश कुलहरि के जाते ही जिले की कमान नितिन तिवारी को सौंपी गयी थी। यूपी चुनाव में राहुल, अखिलेश व डिंपल यादव का एक साथ व पीएम नरेन्द्र मोदी का तीन दिनों तक रोड़ शो व चुनावी कार्यक्रम को बिना किसी समस्या के पूरा कराया था। एसएसपी नितिन तिवारी ने ही 6 अप्रैल 2017 को रामबिहारी चौबे हत्याकांड का खुलासा किया था और बीजेपी के बाहुबली विधायक सुशील सिंह के खास अजय मरदह सहित कई लोगों को हत्या के आरोप में पकड़ा गया था। आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही एसएसपी पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया था लेकिन एसएसपी नितिन तिवारी ने सभी दबावों को दरकिनार करते हुए आरोपियों को जेल भेजा साथ ही शिनाख्त परेड भी करायी। बीजेपी सरकार में बाहुबली बीजेपी विधायक के खास पर कार्रवाई करना आसान नहीं था लेकिन नितिन तिवारी ने इसे करके दिखा दिया है।
यह भी पढ़े:-ताबड़तोड़ हत्याओं के बाद बैकफुट पर आयी यूपी सरकार, सीएम योगी के खास आईपीएस को हटाया गया

इलाहाबाद में क्राइम कंट्रोल की मिली जिम्मेदारी
एसएसपी नितिन तिवारी को इलाहाबाद में क्राइम कंट्रोल की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। ताबड़तोड़ हत्याओं से इलाहाबाद दहल चुका है और सीएम योगी को अपने खास आईपीएस अधिकारी आकाश कुलहरि को हटाना पड़ा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की साख भी दांव पर लग चुकी हैं क्योंकि डिप्टी सीएम के खास बीजेपी नेता की भी हत्या हो चुकी है। ऐसे में एसएसपी नितिन तिवारी को इलाहाबाद का चार्ज लेने के बाद बीजेपी नेता व हाईकोर्ट के अधिवक्ता का खुलासा करना होगा। साथ ही इलाहाबाद में क्राइम कंट्रोल भी करना होगा।
यह भी पढ़े:-अखिलेश के करीबी सपा नेता की गोली मार कर हत्या, मचा हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग