
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर किन्नर अखाड़ा प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कही बड़ी बात, जाने किन नेताओं पर साधा निशाना
प्रयागराज: किन्नर अखाड़ा ने माघ मेले में अपनी एंट्री दे दी है। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में किन्नर अखाड़ा पूरी शान-शौकत के साथ माघ मेला क्षेत्र में दाखिल हुआ। शाही अंदाज में आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का स्वागत वंदना हुआ। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए किन्नर अखाड़ा प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने ने कहा कि यूपी की जनता दर्बदालु नेताओं से सावधान रहें। जो नेता जनता के लिए काम किया है उसके लिए मतदान करें।
पार्टी बदलने वाले नहीं आएंगे जनता के किसी काम
माघ मेले में पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं ने पार्टी छोड़ना और पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेरा यही मानना है कि दर्बदालु नेताओं से यूपी की जनता को सावधान रहना चाहिए। ऐसे नेता किसी के भी काम नहीं आते हैं। यूपी की राजनीति में इस तरह के कारनामा लगातार देखा जा रहा है।
जाति धर्म से उठकर करें राजनीति
किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि यूपी विधानसभा में सभी नेताओं को अब जाति धर्म से आगे उठकर राजनीति करनी चाहिए। दरबदर की राजनीति समझ नहीं आती है। सभी को इस बात को ध्यान रखना होगा कि जो समाज को लेकर चले, उसी को अपना मतदान जरुर करें।
माघ मेले में होगा कई विषयों को लेकर चिंतन
किन्नर अखाड़ा के लिए अधिकृत की गई भूमि पर किन्नर अखाड़ा के सदस्यों ने अपने आचार्य की आरती उतारी और उसके बाद फीता काटकर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किन्नर अखाड़ा के शिविर का उद्घाटन किया । इस अवसर पर बोलते हुए आचार्य महामंडलेश्वर त्रिपाठी ने कहा है कि माघ मेला क्षेत्र में किन्नर अखाड़ा के कुछ और पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा इसके अलावा और कई मुद्दों पर भी अखाड़ा चिंतन-मनन करेगा।
Published on:
24 Jan 2022, 6:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.