महाकुंभ मेले में एटीएस, एलआईयू, इंटेलिजेंस ब्यूरो, थाना पुलिस समेत अन्य विंग के पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हाल ही में आतंकी पन्नू की धमकी के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने महाकुंभ मेला क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। सूत्रों के मुताबिक, पूरे मेला क्षेत्र में खुफिया तंत्र को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से खाका खींचा गया है।