29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौनी आमावस्या पर ढाई करोड़ श्रद्धालु करेंगे स्नान, पुलिस थर्मल कैमरों से रख रही नजर

माघ मेला में प्रयागराज संगम में करीब ढाई करोड़ श्रद्धालु आने की संभावना है। इसको लेकर हाईअलर्ट जारी क‍िया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 20 Jan 2023, 1:16 PM IST

magh_mela.jpg

प्रयागराज में चल रहे माघ मेला में दुनियाभर से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मेले का सबसे बड़ा स्नान मौनी अमावस्या पर शनिवार, 21 जनवरी को है। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। भीड़भाड़ और जाम से बचने के लिए पुलिस ने कई इंतजाम किए हैं।

माघ मेला के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर सुबह चार बजे से ही प्रयागराज संगम में लाखों की संख्‍या में श्रद्धालु स्नान करेंगे। प्रयागराज मेला प्राधिकरण का कहना है कि मौनी अमावस्या के दिन करीब ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में थूक लगाकर रोटी बनाने वाला गिरफ्तार, वीडियो देख पुलिस ने की कार्रवाई



माघ मेला में पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मेला में सुरक्षा, स्वच्छता को लेकर शासन स्तर से कड़े निर्देश जारी हुए हैं। प्रशासन ने बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की चेकिंग करने को कहा है। कोविड गाइडलाइन का पालन कराने को भी कहा गया है। मेले के सभी 17 गेट और सभी स्नान घाटों पर कोविड हेल्पडेस्क को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है।

माघ मेले के लिए बेहतर कैमरे कराए गए उपलब्ध
एडीजी कानून व्यवस्था के प्रशांत कुमार ने बताया, भीड़भाड़ वाली जगह पर जब पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था की ड्यूटी पर होते हैं। उस दौरान पुलिस के दुर्व्यवहार की शिकायतें आती हैं। इसे रोकने के लिए पहले बॉडी-बॉर्न कैमरे लगाए जाते थे। हमने माघ मेले के लिए पुलिसकर्मियों को और भी बेहतर कैमरे उपलब्ध कराए हैं।

माघ मेला में थर्मल कैमरों का किया गया है उपयोग
इसके आगे एडीजी ने बताया, मेले के ऐसे स्थान जहां ज्यादा भीड़ होती है। उनपर सभी पर बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखे जाते हैं। हम थर्मल कैमरों का भी उपयोग कर रहे हैं। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से हमें लोगों की संख्या का पता चलता है। हम इसके मदद से हम ट्रैफिक को नियंत्रित करते हैं।

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया जब घाटों पर भीड़ बढ़ जाती है। हम लोगों को होल्डिंग एरिया में रोक देते हैं। माघ मेला में मौनी अमावस्या के लिए मुख्य स्नान में फ्लोटिंग जेटी और एक नए 360 डिग्री कैमरे का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

80 बॉडी वियर कैमरे लगाए जाएंगे
सीनियर एसपी आरएन मिश्रा ने बताया, “माघ मेले में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की निगरानी में मदद के लिए माघ मेला परिसर में 80 बॉडी वियर कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे की रेंज 30-35 मीटर है। यह स्थिर तस्वीरें ले सकता है। साथ ही वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है।”

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग