सितंबर में यात्रियों का आंकड़ा 32061 था। जबकि अक्तूबर में 34908 यात्रियों का आवागमन एयरपोर्ट पर हुआ। इससे पहले जून से अक्तूबर के बीच 71083 यात्रियों ने प्रयागराज से मुंबई, दिल्ली, बंगलुरू, पुणे, रायपुर, कोलकाता, गोरखपुर शहरों के लिए उड़ान भरी, जबकि इन शहरों से आने वाले यात्रियों का ग्राफ 70259 रहा। इस दौरान काफी संख्या में कई मजदूर भी यहां से रवाना हुए।